back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मरम्मत के बाद परीक्षण के लिए समंदर में उतारा गया आईएनएस विक्रमादित्य

लगभग एक साल तक मरम्मत के बाद विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य का समुद्री परीक्षण शुरू हो गया है। जल्द ही परीक्षण पूरा होने के बाद विमानवाहक पोत को ऑपरेशनल भूमिका में उतारे जाने की उम्मीद है।

नई दिल्ली, एजेंसी। लगभग एक साल तक मरम्मत के बाद विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य का समुद्री परीक्षण शुरू हो गया है। जल्द ही परीक्षण पूरा होने के बाद विमानवाहक पोत को ऑपरेशनल भूमिका में उतारे जाने की उम्मीद है। भारतीय नौसेना इस एयरक्राफ्ट कैरियर से मिग-29के फाइटर जेट्स ऑपरेट करती है। इसे 31 मार्च तक आधिकारिक तौर पर भारतीय नौसेना को सौंप दिया जाएगा और अप्रैल में मिग-29के का संचालन शुरू होगा।

भारत का पहला विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य दिसंबर, 2021 में मरम्मत के लिए कारवार नौसेना बेस में भेजा गया था। लगभग 45 हजार टन वजनी विमानवाहक पोत की मरम्मत पूरी होने के बाद अब इसका समुद्री परीक्षण शुरू किया गया है। इस दौरान पोत अपने स्वयं के इंजनों के तहत कारवार नौसेना बेस के बाहरी लंगर में जाएगा। 15 महीने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसे 31 मार्च तक आधिकारिक तौर पर भारतीय नौसेना को सौंप दिया जाएगा। इसके बाद पोत से मिग-29के का संचालन अप्रैल में शुरू होगा। यह परीक्षण मार्च में गोवा और आईएनएस कदंबा के बीच अप्रैल में शुरू होने वाले हवाई संचालन के साथ शुरू होगा।

इस युद्धपोत में अधिकतम 36 विमान ले जाने की क्षमता है, जिसमें 26 मिग-29के लड़ाकू विमान और 10 कामोव का-31 अग्रिम इलेक्ट्रॉनिक चेतावनी (एईडब्ल्यू) और केए-28 पनडुब्बी रोधी युद्धक (एएसडब्ल्यू) हेलीकॉप्टर शामिल हैं। आईएनएस विक्रमादित्य संचालन के लिए तैयार होने के बाद भारत के पास दो विमानवाहक पोत होंगे। दूसरा एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत है, जिसका पहले से ही पश्चिमी समुद्र तट पर परीक्षण चल रहा है। विक्रांत को भारत के पूर्वी समुद्री तट पर विशाखापत्तनम में और पूर्व रूसी वाहक आईएनएस विक्रमादित्य को पश्चिमी तट पर तैनात किये जाने की योजना है।

Advertisementspot_img

Also Read:

द्वारका हादसा: साहिल की मां का आरोपी के पिता पर गुस्सा फूटा, कहा- इमोशनल ड्रामा कर रहे हैं, बचने नहीं दूंगी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के द्वारका में 13 फरवरी को हुए दर्दनाक कार हादसे में साहिल धनेशरा की मौत के बाद उनकी मां ने...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...