back to top
27.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हर साल किससे साफा बंधवाते हैं पीएम? जानिए उस शख्स के बारे में जिसने नहीं खिंचवाई मोदी के साथ एक भी फोटो

PM Modi: पीएम मोदी वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने लालकिले से पहली बार तिरंगा फहराते समय जो साफा बांधा, उसके बाद से यह साफा भी लगातार चर्चा में रहने लगा है। जानिए कौन है वो शख्स...

नई दिल्ली, हि.स.। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी कर्मठता, कार्यशैली, कार्य कुशलता आदि अनेक गुणों के साथ अपने पहनावे के लिए भी चर्चा में रहते हैं। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने लालकिले से पहली बार तिरंगा फहराते समय जो साफा बांधा, उसके बाद से यह साफा भी लगातार चर्चा में रहने लगा है। वे हर साल स्वाधीनता दिवस और गणतंत्र दिवस पर साफा बांधते हैं, पर खास बात यह है कि हर बार अलग प्रकार का।

साफा पहनने का अलग ही महत्व

भारतीय वेशभूषा में साफा पहनने का अपना अलग ही महत्व है और यह क्षेत्र एवं समुदाय विशेष से जुड़ा है। खासकर राजस्थान के। यहां यह जानना भी रोचक है कि प्रधानमंत्री मोदी को पिछले दस साल से एक ही व्यक्ति राजस्थानी साफा बांधता आ रहा है, जिनका नाम है देवी सिंह। रोचक इसलिए कि देश के प्रधानमंत्री को अब तक 18 बार साफा बांध चुके देवी सिंह ने ऐसा करते हुए एक बार भी फोटो नहीं खिंचवाई।

दिल्ली के द्वारका में रहते हैं देवी सिंह

भारतीय सेना से सेवानिवृत्त देवी सिंह राजस्थान के जोधपुर जिले के बालेसर मूल के निवासी हैं। वर्तमान समय में वह दिल्ली के द्वारका में रहते हैं। वे बताते हैं कि मेरे लिए इससे बड़ी खुशी और गौरव की बात और क्या हो सकती है कि मैं विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र वाले देश के मुखिया को हर बार राष्ट्रीय समारोह पर राजस्थानी आन-बान और शान का साफा बांधता हूं।

2014 से पीएम मोदी को साफा बांध रहे देवी सिंह

रोबीली मूँछों के साथ राजपूती अंदाज वाले देवी सिंह बताते हैं कि वे प्रधानमंत्री मोदी को 2014 से साफा बांधने का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उस समय राजस्थान से करीब चौदह कलाकार दिल्ली आए थे लेकिन प्रधानमंत्री को उनके हाथ की सफाई पसंद आई और तब से अब तक वे इस विश्वास को कायम रखे हुए हैं तथा उन्होंने कभी इस बात का प्रचार-प्रसार भी नहीं किया।

10 सालों में अलग-अलग रंग के बांध चुके हैं साफा

देवी सिंह ने बताया कि पिछले 10 वर्षों में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को भिन्न-भिन्न रंगों और प्रकार के राजस्थानी साफा बांधे हैं जोकि उनके व्यक्तित्व में चार चांद लगाने वाले साबित हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के अलावा देवीसिंह रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल (रि.) वीके सिंह सहित अन्य कई राष्ट्रीय नेताओं और राज्यों के मुख्यमंत्रियों को राजस्थानी साफा बांध चुके हैं।

जीवनयापन का बना चुके हैं जरिया

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह से इनके पारिवारिक संबंध हैं। साफा बांधने में उनका हुनर इतना जबरदस्त कि वे मिनटों में बहुत उत्कृष्ट श्रेणी का साफा बांध लेते हैं। वर्तमान में उनका परिवार साफा बांधने की सिद्धहस्त हुनर के चलते दिल्ली में होने वाली शादियों और समारोह में भी अपनी सेवाएं दे रहा है। यह उनके जीवनयापन का भी एक आयाम बन गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? BJP पर जमकर गरजे अखिलेश यादव, कहा- सम्मान नहीं तो अपमान भी न करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रशासन ने सशर्त अनुमति दे दी...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...