back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

5 तरीकों से वर्किंग वूमेन घर और ऑफिस को ऐसे करें मैनेज, आपको भी मिलेगा आराम

वर्किंग वुमन की लाइफ में कई सारी चुनौतियां आती हैं। ऐसे में वह यह समझ नहीं पाती कि घर और ऑफिस को एक साथ कैसे मैनेज करें....

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: आजकल महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुष से कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं।  वह पुराने जमाने की उन छोटी सोच को पीछे छोड़कर आगे बढ़ चुकी हैं। आज की महिलाएं अपने अंदर छिपी हुई शक्ति को पहचानने लगी हैं । और अपने घर की जिम्मेदारियां के साथ नौकरी करके अपने करियर को तो संभाल ही रही है। साथ ही अपने सपने भी पूरे कर रही हैं।  महिलाएं खुद को मल्टीटास्किंग समझती हैं और अपने घर और ऑफिस को बेहतरीन तरीके से मैनेज कर रही हैं।  लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि महिलाएं अपनी बिजी लाइफ में थोड़ा समय अपने लिए नहीं निकाल पाती हैं।  और कभी-कभी वह अपनी बीमारियों को भी इग्नोर कर देती हैं ऐसे में आगे चलकर उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।  साथ ही इससे उनकी मानसिक स्थिति पर भी प्रभाव पड़ता है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं। जिससे महिलाएं ऑफिस और घर दोनों को मैनेज कर सकती हैं।

काम का करें बंटवारा

अगर आप वर्किंग वुमन है।  तो सबसे पहले आपको पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अलग करना होगा। इसमें बैलेंस करने के लिए सबसे पहले  आप काम की प्रायोरिटी सेट करें। ऑफिस में घर की चिंता ना करें छुट्टी वाले दिन घर के सारे काम खुद ही ना करें जिम्मेदारी को बांटे। यह जिम्मेदारी आप अपने पति से लेकर अपने बच्चों तक बांट सकती हैं।

खुद के लिए समय निकालें

अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को ठीक से तभी मैनेज करने के लिए मैनेजमेंट अच्छा रखें।  इसके लिए थोड़ा टाइम अपने लिए जरूर निकालकर रखें और चीजों की प्लानिंग भी करती रहें।  अपनी पसंद की चीज करें।  इससे आप मेंटली खुश और स्टेबल रहेगी और अपनी लाइफ को बेहतर बैलेंस कर पाएंगी।

अपनी खुशी का करें काम

लाइफ को बैलेंस करने के लिए खुद को रिलैक्स करना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप अपनी खुद का पसंदीदा काम करना शुरू कर दें। इससे आप काम के बोझ की तरह नहीं करेंगे इस तरह आप करियर पर भी फोकस कर पाएंगे।  आपको जो भी खेल पसंद है जो भी आपको खाना पसंद है जो भी करना पसंद है वह आप सब चीज कर सकते हैं। 

एक समय पर एक ही काम करे

महिलाएं खुद को मल्टीटास्किंग समझती हैं और अक्सर एक बार में कई सारे काम करने की सोचती हैं। ऐसे में काम खराब होता है और  साथ में दिमाग भी , इसलिए ऑफिस का काम करते वक्त घर और परिवार की चिंता ना करें और घर आने के बाद ऑफिस की टेंशन भूल जाएं।  इससे आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच हैप्पीनेस बनी रहेगी। 

हेल्प मांगे

वूमेन अक्सर सारे काम खुद करना चाहती हैं और किसी की मदद लेने में उन्हें अजीब लगता है। और वह सारा काम अकेले करती रहती हैं।  अगर आपको दोनों लाइफ को बैलेंस से करने में परेशानी हो रही हो तो लोगों से मदद मांगे घर में बाकी सदस्यों से हाथ बटाने को कहें।  वही ऑफिस में अगर ज्यादा काम है तो अपने साथियों की मदद लें।  इससे आपका वर्क लोड कम होगा और आप रिलैक्स महसूस करेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

प्रियंका चतुर्वेदी ने AI और सोशल मीडिया को दी चेतावनी, महिलाओं के खिलाफ अश्लील कंटेंट पर X और Grok पर कार्रवाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शिवसेना (UBT) की राज्यसभा सांसद और महिला अधिकारों की कट्टर समर्थक प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ फैलाए...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...