back to top
28.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Parliament Security Breach: संसद स्मोक अटैक आरोपियों के पॉलीग्राफी टेस्ट पर 5 जनवरी को कोर्ट में होगी सुनवाई

New Delhi: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने संसद की सुरक्षा में चूक के मामले के सभी 6 आरोपितों के पॉलीग्राफ टेस्ट की दिल्ली पुलिस की मांग पर मंगलवार को सुनवाई टाल दी है।

नई दिल्ली, हि.स.। दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने संसद की सुरक्षा में चूक के मामले के सभी 6 आरोपितों के पॉलीग्राफ टेस्ट की दिल्ली पुलिस की मांग पर मंगलवार को सुनवाई टाल दी है। आज की सुनवाई विधिक सहायता प्राधिकार की ओर से वकील उपलब्ध नहीं होने की वजह से टाली गई है। मामले की अगली सुनवाई 5 जनवरी को होगी। कल सभी आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया था। इस मामले की आरोपित नीलम ने कल अपनी जमानत याचिका दायर की, जिस पर सुनवाई करते हुए हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। जमानत याचिका पर भी सुनवाई 5 जनवरी को होगी।

आरोपितों के वकील अभी दिल्ली में उपलब्ध नहीं

इससे पहले 28 दिसंबर को दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में कहा था कि सभी आरोपितों से यह पूछा जाए कि क्या वह पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए तैयार हैं। कोर्ट को यह बताया गया था कि आरोपितों की ओर से विधिक सहायता प्राधिकार की ओर से उपलब्ध कराए गए वकील अभी दिल्ली में उपलब्ध नहीं हैं। इस पर कोर्ट ने कहा कि विधिक सहायता प्राधिकार की ओर से उपलब्ध कराए गए वकील से आरोपितों की बात करना जरूरी है और फिलहाल वह उपलब्ध नहीं है।

5 जनवरी तक आरोपी रहेंगे पुलिस हिरासत में

दिल्ली पुलिस ने कहा कि इसकी वजह से हमारी जांच में देरी होगी। पुलिस ने कोर्ट से कहा कि दिल्ली विधिक सहायता प्राधिकार के किसी दूसरे को बुला लिया जाए। इस मामले में सागर शर्मा, नीलम आजाद, महेश कुमावत, ललित झा, डी. मनोरंजन और अमोल शिंदे 5 जनवरी तक की पुलिस हिरासत में हैं। दिल्ली पुलिस ने इन आरोपितों के खिलाफ यूएपीए की धारा 16ए के तहत आरोप लगाए हैं।

13 दिसंबर को संसद में किया था हमला

दरअसल, 13 दिसंबर को संसद की विजिटर गैलरी से 2 युवक चैंबर में कूदे। कुछ ही देर में 1 युवक ने डेस्क के ऊपर चलते हुए अपने जूतों से कुछ निकाला और अचानक पीले रंग का धुआं निकलने लगा। इस घटना के बाद सदन में अफरा-तफरी मच गई। हंगामे और धुएं के बीच कुछ सांसदों ने इन युवकों को पकड़ लिया और इनकी पिटाई भी की। कुछ देर के बाद संसद के सुरक्षाकर्मियों ने दोनों युवकों को कब्जे में ले लिया। संसद के बाहर भी नारेबाजी करते हुए दो लोग पकड़े गए, जो पीले रंग का धुआं छोड़ रहे थे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

शिमला में हाई-वोल्टेज ड्रामा के बाद दिल्ली पुलिस पर दर्ज हुई FIR, जानिए हिमाचल पुलिस ने तीन बार क्यों रोका?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दिल्ली पुलिस और हिमाचल पुलिस के बीच उस समय हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵