कोविशील्ड की डोज लेने के बाद हुई थी लड़की की मौत, परिवार कर रहा सीरम इंस्टीट्यूट पर केस की तैयारी

बेटी की कोरोना वैक्सीन लेने के बाद मृत्यु हो जाने के बाद महिला के अभिभावक सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के ऊपर केस करने का कर रहे विचार।

0
2
Thrombocytopenia Syndrome
Thrombocytopenia Syndrome

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कोविशील्ड की खुराक लेने के बाद कथित तौर पर मृत्यु हो जाने के बाद महिला के अभिभावक सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के ऊपर केस करने का विचार कर रहे हैं। ब्रिटिश फार्मा सेक्टर के एस्ट्राजेनेका के अदालत में उसकी दवा के साइड इफेक्ट होने की बात स्वीकार करने के बाद उन्होंने यह फैसला लिया। बता दें कि एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित कोविशील्ड को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में तैयार किया गया था और लोगों को डोज़ दिया गया।

क्या है मामला, क्यों करेंगे केस

वेनुगोपालन गोविंदन की बेटी, करुणा, की मृत्यु जुलाई 2021 में कोविशील्ड की खुराक लेने के बाद हो गई थी। हालांकि गठिक की गई कमिटि का कहना था कि सबूतों की कमी के कारण इस निर्णय पर पहुंचा मुश्किल है कि, मृत्यु का कारण कोविशील्ड वैक्सीन है। इससे पहले भी कई अभिभावक कोर्ट का रुख कर चुके हैं कि प्रशासन द्वारा दी गई कोविशील्ड से उनके बच्चों की मौत का कारण बनी। जिन याचिका को कोर्ट में पेश किया गया था वह सरकार और प्रशासन के खिलाफ थी। उसमें सीरम इंस्टीट्यूट पर कोई इलजाम नहीं लगाया गया था।

एस्टट्राजेनेका ने कबूले वैक्सीन के साइड इफेक्ट

यूके कोर्ट में एस्ट्राजेनेका द्वारा इस बात के कबूले जाने कि उनकी वैक्सीन से खून के धक्के बनने की संभावना है, इस बात से लोगों में सीरम इंटीट्यूट को भी मामले में लाने में मदद मिलेगी। ऑक्सफर्ड और एस्ट्राजेनेका द्वारा मिलकर बनाई गई कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड को दुनियाभर में इस्तेमाल किया गया है। यूके कोर्ट में जैम्स स्कॉट द्वारा केस किया गया था, जिन्हें स्थाई तौर पर दिमागी इंजरी हुई है। उन्होंने अप्रैल 2021 में एस्ट्राजेनेका वैक्सीन को लिया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here