नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में गीता कॉलोनी फ्लाइओवर के पास एक लड़की का शव कई टुकड़ों में मिलाने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने गीता कॉलोनी फ्लाईओवर इलाके से कई टुकड़ों में कटा एक लड़की का शव बरामद किया है। लोकल थाना पुलिस यह मामला सामने आने के बाद से इसकी तहकीकात में जुटी है। फिलहाल, दिल्ली पुलिस लड़की के शव की पहचान नहीं कर पाई है। इस घटना के बद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया है।
मौके पर पहुंची पुलिस
प्राप्त जनकारी के मुताबिक दिल्ली के गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के नीचे एक अज्ञात लड़की की लाश दो बैग में मिली है। लाश के बाल लंबे हैं, इसलिए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि लाश लड़की की है, लेकिन पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कुछ कहा जा सकता है। दिल्ली पुलिस के अनुसार सुबह 9 बजे सूचना मिली की एक लड़की की लाश के कुछ हिस्से बरामद हुए हैं। सूचना के तत्काल बाद पुलिस ने फ्लाईओवर से जुड़े जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। लोकल थाना पुलिस को शक है कि बॉडी के कुछ पार्ट पास के जंगल में मिल सकते हैं। हालांकि अभी लड़की की लाश की पहचान नहीं हो पाई है।
Delhi Double Murder Case: राजधानी दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बदमाशों ने सिर में मारी गोली
इससे पहले भी टुकड़ों में मिल चुके है शव
आपको बता दें कि इससे पहले 18 मार्च 2023 को गीता कॉलोनी अंडरपास इलाके से एक विदेशी लड़की का शव बरामद हुआ था। लड़की का शव इतना सड़ गया था कि उसे पहचानना भी मुश्किल था। और इसके बाद मई 2023 में दिल्ली के महरौली में श्रद्धा के शव टुकड़ों में मिले थे। श्रद्धा के प्रेमी आफताब ने 18 मई को उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। उसके बाद उसने शव के 35 टुकड़े कर वसंत कुंज के जंगलों में फेंक दिए थे। एसे ही एक और लड़की के हत्या का मामला आया था। इसमें साहिल गहलोत ने अपनी लिव इन पार्टनर निक्की यादव की हत्या कर दी थी।




