back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi Crime: लुटेरों का अजीब कारनामा, कपल को लूटने पर मिले 20 रुपये, दिल पसीजा तो अपने पास से दिए 100 रुपये

लुटेरे जब युवती के गहने लुटने का प्रयास कर रहे थे तब उन्हें पता चला कि युवती के गहने नकली थे। इसको लेकर लुटेरों ने कपल की काफी बेइज्जती की और जाते वक्त उन्होंने पीड़ित कपल को 100 रुपये भी दिए।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। दिल्ली से लूट का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां दो लुटेरे गन दिखाकर एक कपल को लूट रहे थे। लेकिन, जब कपल के पास से उन्हें केवल 20 रुपये मिले तब उन्होंने उन्हें अपनी तरफ से 100 रुपये दिया और फिर भाग गए। यह घटना 21 जून की रात की है और सीसीटीवी में घटना के कैद होने के बाद पुलिस ने इन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

इन दोनों लुटेरों को दिल्ली के शहादरा जिले में पुलिस ने पकड़ा है। डीसीपी, शहादरा, रोहित मीणा ने कहा कि घटना के वक्त दोनों लुटेरे नशे में थे। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि इन लुटेरों ने कई इलाकों में आतंक मचा रखा था। उन्होंने बताया कि लुटेरों के पास से पिस्टल बरामद की गई है। इसके अलावा इनके पास से स्कूटर और 30 मोबाइल फोन भी मिले हैं।

क्या है पूरा मामला?

डीसीपी, शहादरा ने बताया कि 21 जून को लगातार तीन फोन आए। पहले कॉल में पुलिस को सूचना मिली कि एक कपल से गहने छीनने की कोशिश की जा रही है। वहीं दूसरे कॉल में जानकारी दी गई कि एक व्यक्ति से मोबाइल छिनने की कोशिश हुई है और तीसरे कॉल से पुलिस को जानकारी मिली कि पिस्टल दिखा कर लुटने की कोशिश की गई। यह तीनों कॉल अलग-अलग लोगों ने किया था। जिसके बाद एसएचओ वहां पहुंचे तो पता चला कि लुटेरों में से एक के पास पिस्टल था। लुटेरे जब युवती के गहने लुटने का प्रयास कर रहे थे तब उन्हें पता चला कि युवती के गहने नकली थे। इसको लेकर लुटेरों ने कपल की काफी बेइज्जती की और जाते वक्त उन्होंने पीड़ित कपल को 100 रुपये भी दिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में मार्च में लौटी ठंड! बारिश-आंधी से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में मार्च के महीने में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। जहां कुछ दिन पहले तक तेज गर्मी महसूस...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵