नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 16 मई को कोलकाता में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से गंभीर सवाल किए हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद के साथ मारपीट वाली घटना बहुत शर्मनाक है। आखिरकार केजरीवाल ने चुप्पी क्यों साधी हुई है। उनकी चुप्पी शर्मनाक है।
ये बहुत शर्मनाक घटना है
उन्होंने आगे कहा कि ये बहुत शर्मनाक घटना है कि आम आदमी पार्टी सुप्रीमो केजरीवाल की पार्टी की राज्यसभा सांसद के साथ मुख्यमंत्री आवास में उनके निजी सचिव बिभव कुमार ने मारपीट की। इस मामले में केजरीवाल ने अबतक एक शब्द नहीं कहा। उन्होंने आगे कहा कि केजरीवाल इस आरोपी के साथ लखनऊ में घूम रहे थे। ये बहुत शर्मनाक घटना है कि एक महिला जो दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रह चुकी हैं उनके साथ इस तरह का व्यवहार हुआ।
प्रियंका चतुर्वेदी का आया बड़ा बयान
शिवसेना (यूबीटी) दल की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने स्वाति मालीवाल मामले में टाइम्स ऑफ इंडिया को इंटरवियू देते हुए कहा कि ये आम आदमी पार्टी की पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की परीक्षा होगी। स्वाति मालीवाल द्वारा केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार के खिलाफ FIR दर्ज कराने से पहले उन्होंने ये बात कही। सत्य की जीत होनी चाहिए
स्वाति मालीवाल पर लात-घूसों से हमला
स्वाति मालीवाल ने 16 मई को अपने आवास पर दिल्ली पुलिस को इस मामले में FIR दर्ज कराई। उन्होंने बिभव कुमार के खिलाफ उनके साथ मारपीट का आरोप लगाया। मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, पुलिस में दर्ज शिकायत में मालीवाल ने आरोप लगाया कि बिभव कुमार ने उन्हें थप्पड़ और लात मारी। यहां तक कि उन्हें डंडे से भी मारा। उनके पेट में घुसा मारा। 14 मई की शाम को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी बिभव कुमार द्वारा स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी की निंदा की थी। उन्होंने कहा था कि अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाई हो।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





