back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्वाति मालीवाल ने विभव कुमार के खिलाफ कराई FIR; बताया- सीएम की मौजूदगी में लात-घूसों से मारा

मालीवाल ने कहा कि सीएम आवास में उनपर बिभव द्वारा कई थप्पड़ मारे गए। गुरुवार को राज्यसभा सांसद के स्वाति मालीवाल के बयान के आधार पर विभव कुमार के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। स्वाति मालीवाल ने आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के पर्सनल सेक्रेट्री विभव कुमार के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं। मालीवाल ने कहा कि सीएम आवास में उनपर बिभव द्वारा कई थप्पड़ मारे गए। गुरुवार को राज्यसभा सांसद के स्वाति मालीवाल के बयान के आधार पर विभव कुमार के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। एफआईआर में मालीवाल ने बताया कि उन्हें विभव द्वारा पेट पर मारा गया, थप्पड़ और लाते मारी गईं।

किन धाराओं में है मामला दर्ज

दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को स्वाति मालीवाल के आवास पर उनका बयान दर्ज करने के कुछ घंटों बाद अपनी FIR में विभव कुमार का नाम शामिल किया। FIR में विभव के खिलाफ IPC की धारा 354, 506, 509 और 323 के तहत मामला  दर्ज किया गया है। ये धाराए किसी महिला की शील भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग और आपराधिक धमकी जैसे अपराधों से संबंधित है।

कब हुआ मेडिकल और बयान दर्ज

स्वाति मालीवाल कल रात मेडिकल चेकअप कराने के लिए दिल्ली के AIIMS गईं। साथ ही एसीपी पीएस कुशवाह के अंडर में दो सदस्यीय टीम ने गुरुवार दोपहर करीब 1.50 बजे स्वाति मालीवाल का बयान दर्ज किया।

क्या कहा बयान है

बयान के अनुसार, स्वाति मालीवाल अरविंद केजरीवाल के ड्राइंग रूम में बैठी थीं, तभी विभव कुमार ने अंदर घुसकर उनके साथ मारपीट की। एक एजंसी के मुताबिक उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल उस समय घर के अंदर मौजूद थे। अपना बयान दर्ज कराने के बाद स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  एक्स पर लिखा कि उनके साथ जो हुआ वह बेहद बुरा था और उचित कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने भाजपा से इस मामले पर राजनीति नहीं करने को भी कहा। उन्होंने कहा, “जिन लोगों ने चरित्र हनन की कोशिश की, उन्होंने कहा कि मैं दूसरे पक्ष के कहने पर ऐसा कर रही हूं, भगवान उन्हें भी आशीर्वाद दें।”

कब हुई थी घटना

कथित घटना सोमवार को हुई थी। दिल्ली पुलिस ने कहा था कि स्वाति मालीवाल सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन आईं, कुमार पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया और औपचारिक शिकायत दर्ज किए बिना चली गईं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

मजदूरों को पहले मिलेगा सिलेंडर, 3 महीने की खपत से तय होगा अगला सिलेंडर, जानिए क्या है ये नई गैस पॉलिसी जो दिल्ली में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। नई पॉलिसी के तहत अब गैस का...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵