back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

देश में कोरोना के नए वैरिएंट JN1 का खौफ, जानें स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार Covid की स्थिति!

COVID-19 JN.1 Variant: देश में फिर से कोरोना का असर दिखाई देने लगा है। अगर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताज़ा आकड़े(27 दिसंबर) को देखा जाए तो देश में एक दिन में कोरोना के 529 नए मामले सामने आए है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में फिर से कोरोना का असर दिखाई देने लगा है। अगर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताज़ा आकड़े(27 दिसंबर) को देखा जाए तो देश में एक दिन में कोरोना के 529 नए मामले सामने आए है। वहीं कुल एक्टिव कोरोना के मामलो की संख्या 4093 हो गए है। इससे संक्रमित होकर 3 मौत भी हो चुकी है, यह 2 मरीज कर्नाटक और 1 गुजरात के थे।

दिल्ली में मिला नए वैरिएंट JN.1 का पहला मामला

कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब इस वैरिएंट ने दिल्ली में भी दस्तक दे दी है। राजधानी में यह पहला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए कोरोना के 3 सैंपल्स में से एक नए वैरिएंट जेएन.1 और दो ओमीक्रॉन के पाए गए हैं। इसके साथ ही देश भर में नए वैरिएंट के अब तक 110 केस सामने आ चुके हैं।

कर्नाटक सरकार जारी की नई एडवाइजरी

कोरोना के खतरे को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने नई एडवाइजरी जारी कर दी है, राज्य सरकार ने यह फैसला बढ़ते कोरोना के मामलो को लेकर लिया है। जिसके अनुसार अब संक्रमितों को 7 दिनों के लिए घर में आइसोलेशन में रहना होगा, साथ ही में संक्रमितों के संपर्क में रहे लोगो की भी जांच के निर्देश दिए गए है।

आठ राज्यों में फैला कोरोना का नया सब वेरिएंट JN.1

आठ राज्यों से बहुत ही चिंता की बात सामने आ रही है, यहाँ कोरोना के नए सब वेरिएंट JN.1 ने लोगो को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। नए वेरिएंट से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 83 हो गई है। आइये जानते है किस राज्य में कितने JN.1 से संक्रमित मरीज। ताज़ा आकड़ो के अनुसार गुजरात में JN.1 वेरिएंट के 34 केस, गोवा में 18 केस, कर्नाटक में 8 केस, महाराष्ट्र में 7 केस, केरल में 5 केस, राजस्थान में भी 5 केस, तमिलनाडु में 4 केस और तेलंगाना में 2 पॉजिटिव केस मिले हैं।

सबसे अधिक संक्रमण केरल में

कोरोना के संक्रमण के मामले में केरल सबसे आगे चल रहा है। यहां पिछले 24 घंटे में 353 मरीज कोरोना से संकर्मित हुए हैं। हालांकि केरल से एक राहत की खबर भी सामने आ रही है कि यहां सबसे अधिक मरीज स्वस्थ भी हो रहे हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार एक दिन में यहां 495 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। वहीं कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में 74 लोग, तमिलनाडु में 14 और गुजरात में 9 लोग कोरोना के शिकार(संक्रमित) हुए।

भारत में कोविड-19 के मामलो की स्थिति?

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को सुबह 8 बजे जारी आकड़ो के अनुसार, देश में अब तक Covid-19 के केस की संख्या 4,50,10,189 है। भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के संक्रमण से 3 लोगो की मौत हो गयी है जिसके कारण इस महामारी से मरने वाले लोगो की संख्या बढ़कर 5,33,340 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताज़ा आकड़ो के अनुसार इस महामारी से लड़कर ठीक होने वाले लोगो की संख्या बढ़कर 4,44,72,756 हो गई है। आकड़ो के अनुसार स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। वहीं मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है। अगर कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक दी गई खुराक की बात करें तो मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...