back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Election Commission: बिगड़े बोल पर EC सख्त, दिलीप घोष और सुप्रिया श्रीनेत को दी चेतावनी

Lok Sabha Election 2024: चुनाव आयोग ने महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के लिए भाजपा सांसद दिलीप घोष और कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत की निंदा की है और चेतावनी भी दी है।

नई दिल्ली, (हि.स.)। चुनाव आयोग ने महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के लिए भाजपा सांसद दिलीप घोष और कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत की निंदा की है और चेतावनी भी दी है कि आगे से वे सतर्क रहें। चुनाव आयोग द्वारा आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर जारी किए गए नोटिस का जवाब मिलने के बाद यह प्रतिक्रिया आई है। आयोग ने यह अपनी प्रतिक्रिया सोमवार को मीडिया से साझा की है।

व्यक्तिगत हमला कर आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों का उल्लंघन

सोमवार को आयोग ने कहा कि भाजपा सांसद दिलीप घोष और कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने व्यक्तिगत हमला कर आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों का उल्लंघन किया। आयोग ने यह भी कहा कि इस बार से उनके चुनाव संबंधी प्रचार पर आयोग द्वारा विशेष और अतिरिक्त निगरानी रखी जाएगी।

किसी भी अपमानजनक टिप्पणी से बचें

चुनाव आयोग ने कहा कि चेतावनी नोटिस की एक प्रति पार्टी प्रमुखों को भी भेजी गई है ताकि वे अपने नेताओं को सार्वजनिक डोमेन में प्रचार करते समय सावधान रहने और ऐसी किसी भी अपमानजनक टिप्पणी से बचें और आदर्श आचार संहिता के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन से बचने के लिए जागरूक कर सकें।

सुप्रिया श्रीनेत ने की थी मंडी से भाजपा की प्रत्याशी कंगना रनोत पर टिप्पणी

उल्लेखनीय है कि बालीवुड अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा की प्रत्याशी कंगना रनोत पर सुप्रिया श्रीनेत ने अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद सुप्रिया श्रीनेत पर भाजपा हमलवार हो गई थी और बाद में इसकी शिकायत चुनाव आयोग तक पहुंची। विवाद बढ़ता देख सुप्रिया श्रीनेत ने यह पोस्ट हटा ली थी।

दिलीप घोष ने की थी ममता बनर्जी पर टिप्पणी

उधर, भाजपा नेता दिलीप घोष ने चुनाव प्रचार के दौरान बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस मामले में भाजपा और चुनाव आयोग दोनों ने दिलीप घोष को नोटिस जारी किया था। इसके बाद दिलीप घोष ने सफाई देते हुए माफी मांगी थी।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? BJP पर जमकर गरजे अखिलेश यादव, कहा- सम्मान नहीं तो अपमान भी न करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रशासन ने सशर्त अनुमति दे दी...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...