नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। NEET UG 2024: नीट की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कहां है कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG अब भारत के अलावा विदेशों में भी कराई जाएगी। इस परीक्षा के लिए 12 देश के 14 शहरों को शामिल किया जाएगा। एनटीए ने कहा है कि विदेश में रह रहे छात्र भी नीट यूजी का एंट्रेंस एग्जाम दे सकेंगे। आपको बता दें कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET UG ) 5 मई 2024 को आयोजित की जाएगी।
कितने भाषाओं में होगी परीक्षा
इससे पहले NTA ने भारत में कुल 554 परीक्षा केदो की घोषणा की थी। कोई विदेश में परीक्षा देने के लिए कोई भी केंद्र नहीं था। इसके बाद कई छात्रों ने विदेश में परीक्षा केंद्र होने का अनुरोध जाते तब जाकर NTA ने या फैसला लिया। NEET UG की परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित होगी। इसमें अंग्रेजी और हिंदी के अलावा उर्दू मराठी मलयालम असमानिया गुजराती कन्नड़ तेलुगू तमिल पंजाबी , बंगाली और उड़िया में कराई जाएगी।
इन विदेशी शहरों में होगी परीक्षा
NTA ने नीट यूजी परीक्षा के लिए जिन 12 देशों के 14 शहरों को चुना है। वो इस प्रकार है।
कुवैत में कुवैत शहर , थाईलैंड का बैंकॉक, श्रीलंका का कोलंबो ,नेपाल का काठमांडू ,मलेशिया का कुआलालंपुर, नाइजीरिया का लागोस, बहरीन का मनामा, ओमान का मस्कट, साउदी अरब का रियाद, संयुक्त अरब अमीरात का शाहजाह, दुबई ,अबूधाबी ,सिंगापुर आदि। आपको बता दे कि जिन उम्मीदवारों ने पहले से रजिस्टर कर लिया है। वह दोबारा आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर करेक्शन कर सकते हैं।




