नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की 19 मई को हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई। इस दुर्घटना में ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियान की भी मौत की पुष्टि हुई है। मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, ये हादसा ईरान के पहाड़ी इलाके में हुआ है। हेलीकॉप्टर दुर्घटना में अबतक कई बड़े-बड़े राजनेताओं की मौत हुई है।
स्वीडन के प्रधानमंत्री अरविड लिंडमैन की भी हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुई थी मौत
स्वीडन के पूर्व प्रधानमंत्री सॉलोमन अरविड अचेट्स लिंडमैन की 9 दिसबंर, 1936 को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी। उनका विमान डोग्लस डी सी 2 क्रोयडोन एयरपोर्ट, युनाइटेड किंगडम के पास धुंध के कारण क्रैश हो गया था। अरविड लिंडमैन स्वीडन के जाने माने नेता थे। वे स्वीडन के दो बार के प्रधानमंत्री रह चुके हैं।
रेमन मैग्सेसे की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 24 लोगों समेत मौत हुई थी
फिलीपींस के राष्ट्रपति रेमन मैग्सेसे की 17 मार्च, 1957 को उनका विमान सी-47 माउंट पिनातुबो के नाम से जाना जाने वाला विमान सेबू में स्थित मानुंगल के पहाड़ों में दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसे में मौत हो गई थी। इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें केवल 1 यात्री की जान बची थी। राष्ट्रपति रेमन मैग्सेसे लोकनेता थे। उन्होंने फिलीपींस में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाई थी।
संजय गांधी की प्लेन क्रैश में मौत
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी की भी प्लेन क्रैश में मौत हो गई थी। संजय गांधी को प्लेन चलाने का बहुत शौक था। 23 जून, 1980 को संजय गांधी की दिल्ली के सफदरजंग एयरपोर्ट पर प्लेन क्रैश होने से उनकी मौत हो गई।
माधवराव सिंधिया की प्लेन क्रैश हादसे में दर्दनाक मौत
कांग्रेस के दिग्गज नेता माधवराव सिंधिया की 30 सितंबर, 2001 में प्लेन क्रैश में मौत हो गई थी। ये दर्दनाक हादसा उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में हुआ था। ये दुर्घटना तब हुई जब उनके प्राइवेट प्लेन जिसका नाम बीचक्राफ्ट किंग एयर सी 90 में भीषण आग लग गई थी।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in





