back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ebrahim Raisi की हेलीकॉप्टर दुर्घटना से हुई मौत, ये राजनीतिक हस्तियां भी हुईं हवाई हादसों का शिकार

New Delhi: ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की दुर्घटना में हुई मौत के बाद ईरान में शोक की लहर है। दुनिया भर के राजनेताओं ने ईरान से संवेदना व्यकत की है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की 19 मई को हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई। इस दुर्घटना में ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियान की भी मौत की पुष्टि हुई है। मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, ये हादसा ईरान के पहाड़ी इलाके में हुआ है। हेलीकॉप्टर दुर्घटना में अबतक कई बड़े-बड़े राजनेताओं की मौत हुई है।

स्वीडन के प्रधानमंत्री अरविड लिंडमैन की भी हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुई थी मौत

स्वीडन के पूर्व प्रधानमंत्री सॉलोमन अरविड अचेट्स लिंडमैन की 9 दिसबंर, 1936 को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी। उनका विमान डोग्लस डी सी 2 क्रोयडोन एयरपोर्ट, युनाइटेड किंगडम के पास धुंध के कारण क्रैश हो गया था। अरविड लिंडमैन स्वीडन के जाने माने नेता थे। वे स्वीडन के दो बार के प्रधानमंत्री रह चुके हैं।

रेमन मैग्सेसे की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 24 लोगों समेत मौत हुई थी

फिलीपींस के राष्ट्रपति रेमन मैग्सेसे की 17 मार्च, 1957 को उनका विमान सी-47 माउंट पिनातुबो के नाम से जाना जाने वाला विमान सेबू में स्थित मानुंगल के पहाड़ों में दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसे में मौत हो गई थी। इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें केवल 1 यात्री की जान बची थी। राष्ट्रपति रेमन मैग्सेसे लोकनेता थे। उन्होंने फिलीपींस में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाई थी।

संजय गांधी की प्लेन क्रैश में मौत

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी की भी प्लेन क्रैश में मौत हो गई थी। संजय गांधी को प्लेन चलाने का बहुत शौक था। 23 जून, 1980 को संजय गांधी की दिल्ली के सफदरजंग एयरपोर्ट पर प्लेन क्रैश होने से उनकी मौत हो गई।

माधवराव सिंधिया की प्लेन क्रैश हादसे में दर्दनाक मौत

कांग्रेस के दिग्गज नेता माधवराव सिंधिया की 30 सितंबर, 2001 में प्लेन क्रैश में मौत हो गई थी। ये दर्दनाक हादसा उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में हुआ था। ये दुर्घटना तब हुई जब उनके प्राइवेट प्लेन जिसका नाम बीचक्राफ्ट किंग एयर सी 90 में भीषण आग लग गई थी।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

मथुरा में कोहरे का कहर, यमुना एक्सप्रेसवे पर कई वाहन भिड़े, आग में झुलसकर 4 लोगों की मौत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। घने कोहरे के चलते मंगलवार तड़के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। थाना बलदेव क्षेत्र के माइलस्टोन...
spot_img

Latest Stories

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...