back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

द्वारका हादसा: साहिल की मां का आरोपी के पिता पर गुस्सा फूटा, कहा- इमोशनल ड्रामा कर रहे हैं, बचने नहीं दूंगी

दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के द्वारका इलाके में 3 फरवरी को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में साहिल धनेशरा की मौत के बाद परिवार का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के द्वारका में 13 फरवरी को हुए दर्दनाक कार हादसे में साहिल धनेशरा की मौत के बाद उनकी मां ने आरोपी और उसके पिता की तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर दी है। साहिल की मां का आरोप है कि हादसे के बाद आरोपी परिवार जनता को भावुक करके दोषियों को बचाने की कोशिश कर रहा है। एक मीडिया से बातचीत में उन्होंने सवाल किया कि आखिर अब तक आरोपी बाहर क्यों है और उसके पिता को तुरंत गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया।

पिता ने बयान दिया कि उनका बच्चा गलती मान रहा है

यह बयान साहिल की मां ने उस समय दिया जब आरोपी के पिता ने बयान दिया कि उनका बच्चा गलती मान रहा है और सभी कानूनी प्रक्रिया से गुजरेंगे। वहीं आरोपी के वकील का कहना है कि नाबालिग आरोपी अपनी बोर्ड परीक्षा के बाद 7 मार्च को सरेंडर करेगा। लेकिन साहिल की मां ने कहा कि संवेदना दिखाने के नाम पर उनका परिवार इमोशनल ड्रामा कर रहा है और जनता को भ्रमित कर रहा है।

दुर्घटना स्कॉर्पियो चालक की लापरवाही के कारण हुई

हादसे में साहिल की मौके पर ही मौत हो गई थी। उनके अनुसार यह दुर्घटना स्कॉर्पियो चालक की लापरवाही के कारण हुई। उन्होंने कहा कि केवल चालक ही नहीं, बल्कि उसके पिता को भी गिरफ्तार किया जाना चाहिए, क्योंकि पूरा परिवार जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रहा है। साहिल की मां ने साफ कहा, आरोपी के पिता को गिरफ्तार किया जाए, पूरा परिवार क्रिमिनल है। अब तक आरोपी बाहर क्यों है, क्या उन्हें इंतजाम करना है, जुगाड़ करना है इसलिए, उन्होंने दृढ़ता से कहा कि वे आरोपियों को बचने नहीं देंगी और कानूनी लड़ाई अंत तक लड़ेंगी।

”आरोपी परिवार की ओर से कोई संवेदना नहीं दिखाई”

साहिल की मां ने आरोपी माता-पिता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ऐसे माता-पिता जो यह भी नहीं जानते कि उनका बच्चा कब गाड़ी लेकर निकल जाता है, बच्चों की जिम्मेदारी कैसे उठा सकते हैं। उनके अनुसार हादसे के बाद आरोपी परिवार की ओर से कोई संवेदना नहीं दिखाई गई, जबकि उनका बेटा हमेशा के लिए उनसे छिन गया।

”दुर्घटना पूरी तरह चालक की गलती से हुई”

ओवरटेक को लेकर उठाए गए सवालों पर साहिल की मां ने कहा कि साहिल बस के पीछे था और ट्रैफिक रुकने पर नियम के अनुसार दाहिनी ओर से ओवरटेक किया गया। लेकिन स्कॉर्पियो चालक ने बाईं ओर कट मारा और सड़क पर मौजूद साहिल से टकरा गया। उन्होंने कहा कि सड़क कर्वेचर वाली थी और यह दुर्घटना पूरी तरह चालक की गलती थी।

देश भर के सामने न्याय की लड़ाई लड़ेंगी-साहिल की मां

भावुक होते हुए साहिल की मां ने कहा कि बच्चे की जगह मां की गोद में होती है, न कि सड़क पर। उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे को जिस हालत में देख कर आई हैं, उसे कभी भूल नहीं सकतीं और न्याय मिलने तक चुप नहीं बैठेंगी। उनका संदेश स्पष्ट है – वे आरोपियों को बचने नहीं देंगी और देश भर के सामने न्याय की लड़ाई लड़ेंगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘यह रोड मुसलमान के लिए नहीं है’ दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर विवादित संदेश, हिंदू रक्षा दल ने ली जिम्मेदारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर एक भड़काऊ संदेश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हलचल मच गई है। वीडियो में...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵