back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Weather Update: दिल्ली की सर्दी ने शिमला-मनाली को किया फेल, तापमान 3.8 नीचे गिरा, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

New Delhi: उत्तर-पश्चिम से आने वाली सर्द हवाओं के कारण दिल्ली-एनसीआर शीत लहर की चपेट में आ गया है, जिससे यह क्षेत्र प्रभावित हो रहा है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर-पश्चिम से आने वाली सर्द हवाओं के कारण दिल्ली-एनसीआर शीत लहर की चपेट में आ गया है, जिससे यह क्षेत्र प्रभावित हो रहा है। आज सुबह भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा शीत लहर की न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस से दर्ज किया गया है। लगातार 2 दिनों से सफदरजंग मौसम स्टेशन, जो शहर के लिए एक मार्कर प्रदान करता है, यहां न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 4 डिग्री कम है और सर्दियों के लिए अब तक का सबसे कम तापमान नापा गया है।

घने कोहरे में छाया आसमान

इन दिनों में दोपहर के समय ज्यादा राहत नहीं मिल रही है। शहर में तड़के घना कोहरा छाया हुआ है और पालम तथा सफदरजंग में सुबह 8.30 बजे भी दृश्यता कम दिखाई दी है, लगभग 50 मीटर रही है। घने कोहरे के कारण रोड दुर्घटना के आसार बढ़ गए हैं। दृश्यता कम दिखाई देने से लोगों को आवाजाही में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

आईएमडी के अनुसार

आईएमडी के वैज्ञानिक आर के जेनामनी ने कहा कि कोहरे के कारण और सूरज की किरणों की अनुपस्थिति में दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे गिरेगा। वहीं, दिन में करीब 5 से 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। उत्तरी राजस्थान और हरियाणा के कुछ हिस्सों में तापमान बहुत कम है और हवाएं इन क्षेत्रों से आ रही थीं जहां तापमान 0 से 2 डिग्री नीचे है, इसी कारण दिल्ली एनसीआर के क्षेत्रों में इसका ज्यादा प्रभाव पड़ रहा है।

ऑरेंज अलर्ट किया जारी

आईएमडी ने दिल्ली एनसीआर में घने कोहरे का कारण ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उसके बाद मौसम शुष्क रहने की संभावना है लेकिन तापमान न्यूनतम रहेगा। इस दौरान कई स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। अगले 4 दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ का असर रहने की संभावना है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में फिर चढ़ा पारा, एक दिन में तापमान में तेज उछाल, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्‍ली /रफ्तार डेस्‍क । राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बुधवार को हल्की बारिश और घने बादलों की...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...