back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Weather Update: Delhi NCR में आज भी बारिश का पूर्वानुमान, CM केजरीवाल ने सभी स्कूलों को बंद रखने का किया ऐलान

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली में भारी बरसात और मौसम विभाग की चेतावनियों को देखते हुए सोमवार को दिल्ली के सभी स्कूलों को एक दिन के लिए बंद करने का फैसला किया गया है।

नई दिल्ली,हिन्दुस्थान समाचार। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (दिल्ली एनसीआर) में सोमवार भी बरसात होने का पूर्वानुमान और येलो अलर्ट जारी किया है। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार रात से रुक-रुक कर भारी बारिश हो रही है। इसी के साथ सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के सभी स्कूलों को एक दिन के लिए बंद रखने का फैसला किया है।

सोमवार दिल्ली में रहेंगे स्कूल बंद

बता दें कि दिल्ली में भारी बरसात और मौसम विभाग की चेतावनियों को देखते हुए सोमवार को दिल्ली के सभी स्कूलों को एक दिन के लिए बंद करने का फैसला किया गया है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने खुद इसका ऐलान किया है। इससे पहले दिल्ली में भारी बारिश के मद्देनजर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी सरकारी अधिकारियों की रविवार की छुट्टी रद्द कर दी और उन्हें प्रभावित क्षेत्रों में जाने का निर्देश दिया।

दिल्ली में 258.8 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों के अनुसार, शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे से रविवार शाम साढ़े पांच बजे तक दिल्ली में 258.8 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है। यह पूरे जुलाई माह की सामान्य वर्षा 195.8 मिलीमीटर की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक है। दिल्ली में शनिवार सुबह 8ः30 बजे से रविवार सुबह 8:30 बजे तक 24 घंटे की अवधि में 153 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। 25-26 जुलाई 1982 के बाद से यह एक दिन में हुई सबसे अधिक वर्षा है। अधिकारियों ने कहा है कि 1958 के बाद यानी 66 वर्षों में जुलाई में एक दिन में होने वाली तीसरी सबसे अधिक वर्षा है। रविवार सुबह 8ः30 बजे से शाम 5ः30 बजे तक कुल 105.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। एक जून से अभी तक दिल्ली में 120 मिलीमीटर की तुलना में 292.7 मिलीमीटर वर्षा हुई है।

अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद

विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि आज दिल्ली के कुछ इलाकों में तेज बरसात हो सकती है। राष्ट्रीय राजधानी में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। कल (मंगलवार) से 15 जुलाई तक हल्की वर्षा होने की संभावना है। बरसात का असर तापमान में भी देखने को मिल रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...