back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi News: प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस के ब्लैक पेपर लाने पर साधा निशाना, ‘ब्लैक पेपर’ को बताया नजर बट्टू

Delhi News: राज्यसभा में सांसदों के संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस के ब्लैक पेपर लाने पर निशाना साधा।

नई दिल्ली, (हि.स.)। राज्यसभा में सांसदों के संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस के ब्लैक पेपर लाने पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “…आज देश पिछले 10 साल में समृद्धि के नए-नए शिखर छू रहा है। एक भव्य-दिव्य वातावरण बना है और उसको नज़र ना लग जाए, इसीलिए काला टीका करने का आज प्रयास हुआ है। मैं उसके लिए भी मल्लिकार्जुन खड़गे का बहुत धन्यवाद करता हूं ताकि हमारी इस प्रगति की यात्रा को कोई नज़र ना लग जाए…मैं उसका (ब्लैक पेपर का) भी स्वागत करता हूं, क्योंकि जब भी अच्छी बात होती है तो काला टीका, नज़र ना लग जाए, इसीलिए बहुत जरूरी होता है….”

लोकसभा 5 साल के बाद नए रंग रूप के साथ सज जाती है

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हर दो वर्ष के बाद इस सदन में इस प्रकार का प्रसंग आता है लेकिन ये सदन निरंतरता का प्रतीक है। लोकसभा 5 साल के बाद नए रंग रूप के साथ सज जाती है। ये सदन हर 2 वर्ष के बाद एक नई प्राण शक्ति प्राप्त करता है। एक नई ऊर्जा प्राप्त करता है। एक नए उमंग और उत्साह का वातावरण भर देता है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ‘ब्लैक पेपर’ जारी कर सकते है

मोदी ने कहा कि इसलिए हर दो साल में होने वाली विदाई, वो विदाई एक प्रकार की विदाई नहीं होती। वो ऐसी स्मृतियों को यहां छोड़ कर जाते हैं, वो आने वाले नए बैच के लिए अनमोल विरासत होती है। कुछ लोग जा रहे हैं, हो सकता कुछ लोग आने के लिए जा रहे हैं। कुछ लोग जाने के लिए जा रहे हैं।

भाजपा के ‘श्वेत पत्र’ का जवाब देने के लिए कांग्रेस ने भी पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के दस वर्षो के कार्यो पर “ब्लैक पेपर” जारी करने की योजना बना डाली है। वहीं केंद्र सरकार यूपीए सरकार के दस वर्षो के कार्यो के खिलाफ ‘श्वेत पत्र’ ला रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ‘ब्लैक पेपर’ जारी कर सकते है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...