back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Weather Update: घने कोहरे में गुम दिल्ली, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, फ्लाइट-ट्रेनों पर पड़ा बुरा असर

New Delhi: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत घने कोहरे की चपेट से झूझ रहा है, कई फ्लाइटें और ट्रेनें देरी से चल रही हैं। यात्रियों को यात्रा करने के लिए कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में आज भी कड़ाके की ठंड के साथ सुबह की शुरुआत हुई, कोहरे की वजह से जीरो विजिबिलिटी रही। भारत मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिन तक मौसम से कोई राहत नहीं मिलेगी। सफरदरजंग और पालम में सुबह 7 बजे तक 8.5 डिग्री न्युनतम तापमान मापा गया। घने कोहरे के कारण यातायात की समस्याएं बढ़ गई हैं। IMD ने दिल्ली में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तर भारत में क्यों होती है बर्फीली ठंड?

जनवरी के आखिरी दिन में भी दिल्ली और उसके आसपास के राज्यों में भी ठंड का कहर बरकरार है। उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्र उत्तर-प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में जनवरी में पड़ी भयंकर सर्दी बीते कुछ सालों में पड़ी। इस साल ठंड जाने का नाम ही नहीं ले रही। इसके दो कारण है पहला पहाड़ी राज्यें हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में ताबड़तोड़ बर्फ के गिरने से मैदानी राज्यों पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। दूसरा कारण है वेस्टर्न डिस्टर्बन्स, इस कारण से पश्चिमी देशों से ठंडी बर्फीली हवाओं और कोहरे ने पूरे उत्तर भारत को अपने चपेट में ले लिया है।

हवाई सेवाएं ठप

दिल्ली आने वाली 50 से अधिक फ्लाइटें देरी से चल रही हैं, दिल्ली एयरपोर्ट ने एक्स पर ट्वीट कर फ्लाइटों की देरी पर यात्रियों को एयरलाइन कंपनियों से जुड़ने की बात कही और खेद जताया। इन सबका असर यात्रियों पर पड़ रहा है, दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री घंटों लाइन में खड़े अपनी फ्लाइट के उड़ान भरने की उम्मीद कर रहे हैं।

रेलवे भी कोहरे की चपेट में उलझा

घने कोहरे का कारण दिल्ली आने वाली 30 से अधिक ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इनमें सबसे अधिक ट्रेने पंजाब, जम्मू, उत्तराखंड, बिहार, उत्तर-प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से आने वाली ट्रेनें शामिल हैं। IMD ने दिल्ली में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

अटल टनल में फंसे यात्री

हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में बने अटल टनल में सैलानी भारी बर्फबारी होने के कारण फंस गए थे, लोगों का निकालने के लिए बचाब अभियान चलाया गया। सभी सैलानियों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में फिर चढ़ा पारा, एक दिन में तापमान में तेज उछाल, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्‍ली /रफ्तार डेस्‍क । राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बुधवार को हल्की बारिश और घने बादलों की...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...