back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi Liquor Scam: केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलेगी या फिर जाना पड़ेगा जेल, सुप्रीम कोर्ट आज करेगी फैसला

New Delhi: अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। ED दिल्ली शराब घोटाला मामले में केजरीवाल के खिलाफ चार्जशीट दायर करेगी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज फैसला सुनाएगी। 7 मई को कोर्ट ने अंतरिम जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। 9 मई को कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान ED ने केजरीवाल की जमानत का विरोध किया। ED ने कहा कि चुनाव के लिए जमानत मिलना मौलिक, संवैधानिक या कानूनी अधिकार नहीं है।

चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार को भी अंतरिम जमानत नहीं दी जाती

सुप्रीम कोर्ट में दायर हलफनामे में ED ने आज कहा कि “किसी भी नेता को चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत नहीं दी गई है भले ही वह चुनाव नहीं लड़ रहा हो। ED ने आगे कहा कि चुनाव प्रचार करने का अधिकार न तो मौलिक अधिकार है, न ही संवैधानिक अधिकार और यहां तक ​​​​कि ये कानूनी अधिकार भी नहीं है। ED ने अपने बयानों में आगे कहा कि किसी भी राजनीतिक नेता को चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत नहीं दी गई है। यहां तक ​​कि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार को भी अंतरिम जमानत नहीं दी जाती है यदि वह अपने स्वयं के प्रचार के लिए ही हिरासत में क्यों न हो।

आज ED केजरीवाल के खिलाफ दर्ज करेगी चार्जशीट

सुप्रीम कोर्ट में 8 मई को जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दिपांकर दत्ता की अगुवाई में बेंच ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर आज फैसला होगा। 7 मई को कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा था कि केजरीवाल के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं है। कोर्ट की इस टिप्पणी पर ED ने कार्यवाई तेज कर दी है। आज ED केजरीवाल के खिलाफ चार्जशीट दर्ज करेगी। मीडिया रिपोर्टस् की मानें तो ED द्वारा दायर होने वाली चार्जशीट में दिल्ली शराब घोटाला में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED केजरीवाल को मुख्य आरोपी बना सकती है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध चल रहा है जो हाल फिलहाल मे थमता हुआ नहीं दिख रहा है। इस युद्ध...
spot_img

Latest Stories

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵