back to top
31.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर ED का विरोध, कहा- चुनाव लड़ना मौलिक अधिकार नहीं…

New Delhi: अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। दिल्ली शराब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ED केजरीवाल के खिलाफ चार्जशीट दर्ज करेगी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली शराब घोटाला में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ED की कस्टडी में जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में आज हुई सुनवाई में ED ने अंतरिम जमानत का विरोध किया है। कई मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, ED 10 मई को केजरीवाल के खिलाफ चार्जशीट दर्ज करेगी।

चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार को भी अंतरिम जमानत नहीं दी जाती

सुप्रीम कोर्ट में दायर हलफनामे में ED ने आज कहा कि “किसी भी नेता को चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत नहीं दी गई है भले ही वह चुनाव नहीं लड़ रहा हो। ED ने आगे कहा कि चुनाव प्रचार करने का अधिकार न तो मौलिक अधिकार है, न ही संवैधानिक अधिकार और यहां तक ​​​​कि ये कानूनी अधिकार भी नहीं है। ED ने अपने बयानों में आगे कहा कि किसी भी राजनीतिक नेता को चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत नहीं दी गई है। यहां तक ​​कि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार को भी अंतरिम जमानत नहीं दी जाती है यदि वह अपने स्वयं के प्रचार के लिए ही हिरासत में क्यों न हो।

10 मई को ED केजरीवाल के खिलाफ दर्ज करेगी चार्जशीट

सुप्रीम कोर्ट में 8 मई को जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दिपांकर दत्ता की अगुवाई में बेंच ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर 10 मई को फैसला होगा। 7 मई को कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा था कि केजरीवाल के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं है। कोर्ट की इस टिप्पणी पर ED ने कार्यवाई तेज कर दी है। 10 मई को ED केजरीवाल के खिलाफ चार्जशीट दर्ज करेगी। मीडिया रिपोर्टस् की मानें तो ED द्वारा दायर होने वाली चार्जशीट में दिल्ली शराब घोटाला में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED केजरीवाल को मुख्य आरोपी बना सकती है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध चल रहा है जो हाल फिलहाल मे थमता हुआ नहीं दिख रहा है। इस युद्ध...
spot_img

Latest Stories

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...