back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi Liquor Scam: ED ने अपनी चार्जशीट में अरविंद केजरीवाल पर क्या-क्या आरोप लगाए?अंतरिम जमानत पर लटकी तलवार

New Delhi: अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने चार्जशीट दर्ज की है। सुप्रीम कोर्ट में आज केजरीवाल की अंतरिम जमानत याचिका पर फैसला सुनाएगी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के तहत ED ने आज चार्जशीट दर्ज की है। सुप्रीम कोर्ट में आज केजरीवाल की अंतरिम जमानत याचिका पर फैसला सुनाएगी। लेकिन उससे पहले केजरीवाल की जमानत पर ED की तलवार लटक गई है।

ED ने चार्जशीट में क्या लगाया आरोप?

दिल्ली शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत ED ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। ED द्वारा दर्ज चार्जशीट में केजरीवाल को मुख्य आरोपी और साजिशकर्ता बताया गया है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी को भी आरोपी बनाया गया है। 2022 में गोवा विधानसभा चुनाव में प्रचार-प्रसार के दौरान अरविंद केजरीवाल ने मनी लॉन्ड्रिंग के पैसे का इस्तेमाल किया। इसके अलावा वे जिस 7 स्टार होटल में ठहरे थे उसके एक हिस्सा का भुगतान दिल्ली सरकार के जनरल एडमिनीस्ट्र्रैशन डिपार्टमेंट ने भरा था। दिल्ली शराब घोटाला मामले में AAP के बड़े-बड़े नेताओं पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है।

सुप्रीम कोर्ट में आज अंतरिम जमनात पर होगा फैसला

देश के सर्वोच्च न्यायलय सुप्रीम कोर्ट में आज अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत याचिका पर फैसला सुनाएगी। आज शाम तक पता चलेगा कि अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आएंगे या उन्हें कुछ दिन और जेल का दाना-पानी नसीब होगा। दिल्ली शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग में केजरीवाल के खिलाफ चार्जशीट दर्ज होने के बाद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर खतरा मंडरा रहा है। कोर्ट सभी पहलूओं की जांच करेगी। कोर्ट चार्जशीट पर भी संज्ञान लेगी उसके बाद ही केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर मुहर लगाएगी। 7 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत के फैसले को सुरक्षित रख लिया था। इस दौरान कोर्ट ने कहा था कि केजरीवाल के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं है। सुप्रीम कोर्ट की इस टिप्पणी का संज्ञान लेते हुए केजरीवाल के खिलाफ ED ने चार्जशीट दाखिल की।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध चल रहा है जो हाल फिलहाल मे थमता हुआ नहीं दिख रहा है। इस युद्ध...
spot_img

Latest Stories

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...

Vastu Tips: शुक्रवार के दिन करें वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, मिलेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...