नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली शराब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए 1 जून तक अंतरिम जमानत दी है। उनकी इस जीत पर देश के विपक्षी दलों ने केजरीवाल की रिहाई पर उन्हें बधाई दी है। कांग्रेस से लेकर
इंडिया गठबंधन ने दी प्रतिक्रिया
इंडिया गठबंधन ने अरविंद केजरीवाल की रिहाई की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी। इंडिया गठबंधन ने लिखा कि सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को 1 जून तक अंतरिम जमानत दी।
पवन खेड़ा ने जताई खुशी
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने पर खुशी जताई और कहा- सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अरविंद केजरीवाल जी को राहत मिली है, हम इस निर्णय का स्वागत करते हैं। 4 जून के बाद नरेंद्र मोदी जी को समय मिलेगा कि वह आत्मचिंतन करें, कि वह किस तरह की राजनीति करते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को भी जल्दी ही न्याय मिलेगा।
ममता बनर्जी ने केजरीवाल को दी बधाई
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने पर खुशी जताई। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केजरीवाल को बधाई दी और कहा- मुझे अरविन्द केजरीवाल को देखकर बहुत खुशी हुई @अरविंद केजरीवाल अंतरिम जमानत मिल गई है। मौजूदा चुनाव के लिहाज से यह काफी मददगार होगा।
AAP नेता बलबीर सिंह ने केजरीवाल की जमानत को बताया बीजेपी की नाकामयाबी
भारत में तानाशाही मोदी शासन के अंत की शुरुआत। भारत का पसंदीदा बेटा, बब्बर शेर @अरविंद केजरीवाल जी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। बीजेपी की सारी नापाक साजिशें नाकाम! अब जरा देखिए कि भारत का अभियान कैसे परवान चढ़ेगा। हम बहुत खुश हैं और वाहेगुरु जी के आभारी हैं!
AAP कार्यकर्ताओं में भरा जोश
अरविंद केजरीवाल की रिहाई से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश, उमंग और खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए।
दीपक बाबरिया का बयान
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत पर दिल्ली और हरियाणा के (AICC) प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा कि “अदालत का फैसला सही है। बीजेपी ने उन्हें चुनाव प्रचार करने से रोकने की कोशिश की थी। सभी विपक्षी नेताओं को सलाखों के पीछे भेजना बीजेपी की नीति है। उन्हें किसी न किसी तरह से चुनाव प्रचार करने से रोकें। यह उनके द्वारा शुरू की गई तानाशाही पर रोक है। बीजेपी को पूरे देश में करारी हार का सामना करना पड़ रहा है।”
सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को दी बड़ी राहत
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत दी है। जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दिपांकर दत्ता की बेंच ने केजरीवाल को चुनाव प्रचार करने के लिए अंतरिम जमानत दे दी है। केजरीवाल 1 जून तक जेल से बाहर रहेंगे, उन्हें 2 जून को सरेंडर करना होगा। अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के मुखिया हैं, ऐसे में उनको चुनाव प्रचार के लिए ये राहत मिलना AAP के लिए भी एक बड़ी खुश खबरी है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





