back to top
24.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

INC vs BJP: कांग्रेस ने लगाया भाजपा पर आरोप, कहा- गंगा जल पर जीएसटी के मुद्दे पर झूठ बोला रही सरकार

INC vs BJP: कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सरकार गंगा जल पर 18 फीसदी वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) वसूल रही थी। जब कांग्रेस ने इस मुद्दे पर सवाल उठाया तो सरकार ने इसे सिरे से खारिज कर दिया, जबकि यह...

नई दिल्ली, (हि.स.)। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सरकार गंगा जल पर 18 फीसदी वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) वसूल रही थी। जब कांग्रेस ने इस मुद्दे पर सवाल उठाया तो सरकार ने सिरे से खारिज कर दिया और भाजपा प्रवक्ताओं ने कहा कि गंगा जल पर कोई जीएसटी नहीं वसूला जा रहा है, जबकि यह बात पूरी तरह झूठ थी।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे उठाया था मामला

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 12 अक्टूबर को गंगा जल पर जीएसटी का मामला उठाया। उसके बाद मोदी सरकार ने इस बात को खारिज कर दिया और कहा कि गंगा जल पर सरकार कोई जीएसटी नहीं ले रही है लेकिन यह बात पूरी तरह झूठ थी।

भाजपा प्रवक्ता और उनके लोग झूठ बोल रहे- सुप्रिया

सुप्रिया ने कहा कि भाजपा के प्रवक्ताओं, ट्रोल आर्मी ने कहा कि ‘गंगा जल पर कोई जीएसटी नहीं है, क्योंकि वो पूजा सामग्री में आता है।’ मीडिया ने भी इस झूठ को सच मानकर चला दिया जबकि मोदी सरकार, भाजपा प्रवक्ता और उनके लोग झूठ बोल रहे थे। गंगाजल पर 18 फीसदी जीएसटी लगाया गया था। कांग्रेस ने जब यह मुद्दा उठाया तो उसके बाद गंगा जल से जीएसटी हटाया गया।

सरकार ने पवित्र गंगा जल पर 18 फीसदी जीएसटी लगाया है

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 12 अक्टूबर को एक बयान में कहा था कि सरकार को चाहिए कि गंगा जल पर लगे वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को हटाए। आम भारतीय के जन्म से लेकर उसकी जीवन के अंत तक मोक्षदायिनी मां गंगा का महत्व बहुत ज़्यादा है। सरकार ने पवित्र गंगा जल पर 18 फीसदी जीएसटी लगाया है। एक बार भी नहीं सोचा कि जो लोग अपने घरों में गंगाजल मंगवाते हैं, उन पर इसका बोझ क्या होगा। इस मुद्दे पर सरकार को गौर करना चाहिए।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...