back to top
33.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

INDIA Alliance: CM नीतीश कुमार ने संयोजक बनने से किया इंकार, खड़गे हुए चेयरपर्सन नियुक्त

New Delhi: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित संयोजक पद के लिए अस्वीकार कर दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज दोपहर को हुई इंडि गठबंधन की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए है। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित संयोजक पद के लिए पार्टी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम आगे किया था। नीतीश कुमार खुद को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवाक के तौर पर पेश करना चाहते हैं। इसी कारण उन्होंने इंडि गठबंधन के संयोजक के पद को अस्वीकार कर दिया। इसके बाद जेडीयू नेता संजय कुमार झा ने कहा, कि “सीएम नीतीश कुमार चाहते थे कि गठबंधन का संयोजक कांग्रेस से ही हो।”

नीतीश कुमार ने निभाई अहम भूमिका

नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) या जेडी (यू) विपक्ष के गठबंधन, इंडिया (भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन) का हिस्सा है। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बने इस गठबंधन में 26-28 राजनीतिक दल शामिल हैं। नीतीश कुमार ने 2023 में विपक्षी गठबंधन की एकजुटता और एकता का जिक्र किया था। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि नीतीश कुमार की मेहनत रंग लाई, आज उन्हीं के कारण विपक्ष एकजुट हुआ है। ताकि वह सब मिलकर केंद्र की मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल कर सके। इससे पहले भी ममता बनर्जी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम प्रधानमंत्री पद के लिए दिया था, इस बात पर नीतीश कुमार ने नाराजगी जताई थी। हालांकि, इंडि गठबंधन ने पीएम चेहरे पर अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

मल्लिकार्जुन खड़गे बने इंडि गठबंधन के अध्यक्ष

आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने आज बैठक में कई मुद्दे उठाए। जिनमें सीट-बंटवारा, चुनावी रैली, विपक्षी एकजुटता शामिल था। कांग्रेस 15 जनवरी से राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का आरंभ करेगी। कहीं न कहीं इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस ने अपने राजनीतिक फायदे के लिए आपातकालीन इंडि गठबंधन की बैठक बुलाई। ताकि इससे कांग्रेस को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में विपक्षी दलों के नेताओं का साथ मिल सके। इस बीच कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को इंडि गठबंधन का अध्यक्ष चुना गया है। इस पर सभी दलों ने सहमति जताई।

ये लोग रहे अनुपस्थित

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके नेता एमके स्टालिन और पार्टी नेता कनिमोझी करुणानिधि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल हुए। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे पूर्व-निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होने के कारण अनुपस्थित थीं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिशंकर अय्यर का बयान, कहा- राहुल गांधी को INDI गठबंधन छोड़ना चाहिए, ममता दीदी या कोई सीनियर नेता संभालें कमान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने एक बार फिर राजनीतिक हलचल बढ़ाते हुए कहा कि राहुल गांधी को इंडिया गठबंधन (INDI)...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...