back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 ने तय की दो तिहाई दूरी, आज चांद के ऑर्बिट में पहुंचेगा चंद्रयान

Chandrayaan-3 Mission: चंद्रयान-3 को चंद्रमा की परिधि में पहुंचने में अब केवल 24 घंटे का ही वक्त लगेगा। अंतरिक्ष यान ने चंद्रमा की लगभग दो-तिहाई दूरी तय कर ली है।

नई दिल्ली, हि.स.। चंद्रयान-3 को चंद्रमा की परिधि में पहुंचने में अब केवल 24 घंटे का ही वक्त लगेगा। अंतरिक्ष यान ने चंद्रमा की लगभग दो-तिहाई दूरी तय कर ली है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को ट्वीट करके कहा कि चंद्रयान-3 ने दो तिहाई दूरी पूरी कर ली है। इस मिशन की शुरूआत में ही चंद्रमा की परिधि में पहुंचने का समय 5 अगस्त के लिए निर्धारित किया गया है। कल परिधि के पास पहुंचने पर (एलओआई) अर्थात लूनर ऑफरेशन इंजेक्शन शुरू किया जाएगा।

24 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर होगी सॉफ्ट लैंडिंग

उल्लेखनीय है कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-3 मिशन को 14 जुलाई को दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर लांच किया था। चंद्रयान-3 कल चंद्रमा की कक्षा में पहुंचने के लगभग 40 दिन बाद 24 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कर सकता है। मौजूदा समय में चंद्रयान चंद्रमा की कक्षा में स्थापित किए जाने से कुछ ही दूरी पर है।

क्या है चंद्रयान 3 का लक्ष्य?

इसरो के एक अधिकारी ने कहा हमारा लक्ष्य इसे 13 जुलाई को प्रक्षेपित करने का है। चंद्रयान-3 मिशन के तहत चंद्रमा के चट्टानों की ऊपरी परत की थर्मोफिजिकल विशेषताएं, चंद्रमा पर भूकंप आने की बारंबारता, चंद्रमा की सतह पर प्लाज्मा वातावरण और उपकरण उतारे जाने वाले स्थान के निकट तत्वों की संरचना का अध्ययन करने वाले उपकरण भेजे जाएंगे। इसरो अधिकारियों के अनुसार, लैंडर और रोवर पर लगे इन वैज्ञानिक उपकरणों को ‘चंद्रमा का विज्ञान’ विषय में रखा जाएगा, जबकि प्रायोगिक उपकरण चंद्रमा की कक्षा से पृथ्वी का अध्ययन करेंगे, जिन्हें ‘चंद्रमा से विज्ञान’ विषय में रखा जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

Pakistan: संसद में बोले पाक नेता, भारत पहुंच रहा चांद पर और हमारे बच्चे गटर में…

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पाकिस्तान की पार्टी मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट पाकिस्तान (MQM-P) के नेता सयैद मुस्तफा कमाल ने कहा कि जहां एक तरफ कराची...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...