back to top
16.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CBSE Result 2024 Update: Latest Update CBSE रिजल्ट 10वीं और 12वीं पर

बोर्ड ने इस साल सीबीएसई रिजल्ट की कोई आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा नहीं की है, लेकिन इसके मई में आने की संभावना है। उम्मीदवार अपने अंक results.cbse.nic.in या cbseresults.nic.in पर देख सकते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सीबीएसई जल्द 10वीं और 12वीं 2024 के रिजल्ट जारी करेगा। लेकिन अभी तक फिलहाल रिजल्ट डिक्लेयर करने को लेकर बोर्ड की तरफ से कोई तारीख घोषित नहीं की गई है। हालांकि कयास लगाए जा रहे है कि मई में ही रिजल्ट घोषित हो जाएगा। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

बोर्ड के प्रवक्ता ने क्या कहा?

सीबीएसई के प्रवक्ता के अनुसार फिलहाल रिजल्ट को लेकर कोई तारीख या टाइम तय नहीं किया गया है।

कितना रहा था पिछले साल 2023 का रिजल्ट?

पिछले साल 10वीं में 21.84 लाख विद्यार्थियों में से 20.16 लाख विद्यार्थी पास हुए। ओवरऑल पासिंग पर्सेंटेज की बात करे को वह 93.12 फीसद रहा। वहीं 12वीं की बात करें तो 16.9 लाख विद्यार्थी परीक्षा में बैठे और करीब 1.12 लाख छात्रों का रिजल्ट 90 फीसद से ज्यादा रहा।

कब हुई थी परीक्षा?

बोर्ड ने 2024 की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा 15 फरवरी से 2 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी।

कितने अंक प्राप्त करने की है जरूरत

सीबीएसई परीक्षा को पास करने के लिए विद्यार्थियों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे। जिन विष्यों में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों है, उनमें भी उन्हें दोनों में 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।

IVRS के जरिए जाने अपना रिजल्ट

विद्यार्थी केवल एक कॉल से भी अपना रिजल्ट जान सकते हैं। इसके लिए दिल्ली में रह विद्यार्थियों को 24300699 पर कॉल करना होगा। व दिल्ली के बाहर रह रहे विद्यार्थियों को 011-24300699 पर कॉल करना होगा।

SMS के जरिए चेक करें रिजल्ट

जो विद्यार्थी अपना 10वीं या 12वीं का रिजल्ट मैसेज के जरिए प्राप्त करना चाहते हैं वह CBSE10 या CBSE12 लिखकर आगे अपना रोल नंबर लिखना होगा। इसके बाद वे इस मैसेज को 7738299899 पर भेजें। जिसके बाद उन्हें फोन पर रिजल्ट प्राप्त हो जाएगा।

वेबसाइट से कैसे चेक करें रिजल्ट

-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in विजिट करें।

-इसके बाद ‘CBSE board results’ लिंक पर क्लिक करें।

-अगली विंडो में 10वीं या 12वीं का लिंक पर क्लिक करें।

-इसके बाद अपने सभी जरूरी क्रेडेंशियल सब्मिट करें।

-इसके बाद स्क्रीन पर प्रदर्शित अपने रिजल्ट को आप डाउनलोड कर प्रिंट आउट भी निकलवा सकते हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 12वीं कक्षा के मैथ्स एग्जाम के बाद एक अजीब मामला सामने आया है। 9 मार्च...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली की इन जगहों में कर सकते हैं प्री वेडिंग शूट, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शादी का मौसम शुरू होने...

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए रखें इन वास्तु उपायों का ध्यान, तरक्की हो जाएगी डबल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) घर...

Astro Today 25 March 2026: मीन राशि -नहीं इनकम के सोर्स मिलेंगे, धन लाभ हो सकता है

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵