back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BJP Candidates List: लोकसभा चुनाव के लिए BJP की 10वीं लिस्ट जारी, किरण खेर, रीता बहुगुणा का कटा टिकट

BJP Candidates List 2024: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की 10वीं लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा द्वारा जारी इस लिस्ट में पार्टी ने 7 उम्मीदवारों को टिकट दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की 10वीं लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा द्वारा जारी इस लिस्ट में पार्टी ने 7 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। इसके साथ आसनसोल सीट पर पवन सिंह के जगह पर एसएस अहलूवालिया को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है। वहीं चंडीगढ़ से किरण खेर का टिकट काटकर पार्टी ने संजय टंडन को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा पार्टी ने रीता बहुगुणा जोशी का टिकट काट कर इलाहाबाद सीट से नीरज त्रिपाठी को अपना उम्मीदवार बनाया गया है।

भाजपा की 10वीं लिस्ट में यूपी के सात सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की 10वीं लिस्ट में पार्टी ने यूपी के सात सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। इसमें पार्टी ने यूपी के मैनपुरी से जयवीर सिंह ठाकुर को टिकट दिया है। तो कौशाम्बी (सुरक्षित सीट) से विनोद सोनकर को टिकट दिया गया है। इसके साथ पार्टी ने फूलपुर सीट से केसरी देवी पटेल का टिकट काट कर विधायक (फूलपुर) प्रवीण पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं पार्टी ने प्रयागराज सीट से रीता बहुगुणा जोशी का टिकट काट कर नीरज त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ बलिया से नीरज शेखर, गाजीपुर से पारस नाथ राय, मछली शहर से बी.पी. सरोज को उम्मीदवार बनाया गया है।

चंडीगढ़ से किरण खेर का कटा टिकट

भाजपा की 10वीं लिस्ट में पार्टी ने चंडीगढ़ से संजय टंडन को टिकट दिया है। पार्टी ने इस सीट से दो बार की सांसद किरण खेर का टिकट काट दिया है। किरण खेर 2014 और 2019 में दो बार इस सीट से लोकसभा चुनाव जीतीं थी। इसके अलावा पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से पार्टी ने एस एस अहलुवालिया को टिकट दे दिया है। पहले भाजपा ने इस सीट से भोजपुरी स्टार पवन सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया था। लेकिन बाद में उन्होंने टिकट लौटा दिया था। इस सीट से टीएमसी के उम्मीदवार अभिनेत्रा शत्रुघ्न सिन्हा है। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी अब तक 425 से ज्यादा उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में Kanthi Uttar सीट एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है। पूर्वी मेदिनीपुर जिले की...
spot_img

Latest Stories

Women Rights During Arrest: मुफ्त कानूनी सहायता से लेकर जमानत और हिरासत के नियम तक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महिलाओं की गिरफ्तारी के दौरान कानून...

PNG Connections: Delhi में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, सरकार का बड़ा प्लान; 4 लाख नए कनेक्शन लगाने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में साफ और सस्ते...

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵