back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केरल LDF के विरोध प्रदर्शन पर भाजपा का वार, कहा- देश को बांटने की राजनीति कर रहा है विपक्ष

Delhi News: दिल्ली में कर्नाटक कांग्रेस, केरल एलडीएफ और विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शन पर भाजपा ने निशाना साधा है।

नई दिल्ली, (हि.स.)। दिल्ली में कर्नाटक कांग्रेस, केरल एलडीएफ और विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शन पर भाजपा ने निशाना साधा है। गुरुवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस गठबंधन देश को बांटने की राजनीति कर रहा है।

सभी (विपक्षी दल) अपने काले कारनामों को छिपाने के लिए एक मंच पर आए हैं

अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस गठबंधन के नेता कभी हिन्दी के खिलाफ, कभी हिन्दू के खिलाफ बयान देते रहते हैं। कांग्रेस देश को बांटने की राजनीति क्यों कर रही है? कांग्रेस गठबंधन का यह प्रयोग क्या है, देश इसका जवाब चाहता है। सभी (विपक्षी दल) अपने काले कारनामों को छिपाने के लिए एक मंच पर आए हैं।

कांग्रेस सिर्फ बांटने की राजनीति कर रही है

उन्होंने कहा कि कर्नाटक सरकार ने जो लोगों को गारंटी दी थी वो फेल होती दिखाई दे रही है, हिमाचल प्रदेश में एक लाख सरकारी नौकरियों का वादा किया था, अब वहां के मुख्यमंत्री अपनी बात से साफ मुकर रहे हैं। साफ है कि कांग्रेस सिर्फ बांटने की राजनीति कर रही है। ईडी की शिकायत पर 17 फरवरी को दिल्ली की अदालत द्वारा सीएम अरविंद केजरीवाल को समन भेजे जाने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जो लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते थे, वे अब भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। अब उन्हें अदालत के सामने पेश होना पड़ेगा।

एलडीएफ ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार के फैसलों की वजह से केरल को बड़ा नुकसान हुआ है। इसी को लेकर उनका आज दिल्ली में विपक्ष के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन है। विपक्ष का शांति से प्रदर्शन करने का अधिकार है। अकसर देखा गया है कि राजनीतिक पार्टियां जब सत्ता में होती है तो विपक्ष और जब विपक्ष सत्ता में आता है तो सत्ता से बाहर वाली पार्टियां एक दूर की खामियां बताकर विकास के कामो में रुकावटों की बातें करते हैं। आवाज उठानी भी जरुरी है, लेकिन मुद्दा जायज होना चाहिए। अन्यथा विरोध प्रदर्शन में अंत में नुकसान आम इंसानो का ही होना है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...