back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kejriwal पर BJP हमलावर, कहा- भ्रष्टाचार के माहिर खिलाड़ी हैं Delhi CM, जानें पूरा मामला?

Delhi News: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन के बावजूद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हाजिर नहीं होने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उन पर हमलावर है।

नई दिल्ली, (हि.स.)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन के बावजूद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हाजिर नहीं होने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उन पर हमलावर है। बुधवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि ‘कट्टर बेईमान’ अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार के माहिर खिलाड़ी हैं। वे जो कभी कहते थे कि भारत से भ्रष्टाचार मिटाना है, अब इतने भ्रष्ट व्यक्ति बन गए हैं कि सोचने लगे हैं कि वे अब कानून से ऊपर है। अरविंद केजरीवाल घबराए हुए हैं और कह रहे हैं ‘लागा चुनरी में दाग छुपाऊं कैसे, क्या है भ्रष्टाचार ईडी के पास जाऊं कैसे’।

कोई भी देश के कानून से ऊपर नहीं हैं

गौरव भाटिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल अच्छी तरह से जानते हैं कि वे भ्रष्टाचार में जेल जाएंगे। इसलिए समन से भाग रहे हैं लेकिन कोई भी देश के कानून से ऊपर नहीं हैं। उन्हें देश के कानून पर विश्वास नहीं है। वे भ्रष्टाचार के माहिर खिलाड़ी हैं। नौटंकी है फुल जबावदेही है गुल। फिलहाल, जिसने भी भ्रष्टाचार किया है वो जेल जाएगा। उन्होंने कहा कि आज साढ़े दस महीने हो गए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत नहीं दी। तीन महीने हो गए संजय सिंह को कोर्ट ने जमानत नहीं दी। यह दोनों तो कठपुतली हैं, इन्हें अरविंद केजरीवाल चला रहे हैं। किंगपिन है केजरीवाल ।

आईएनडीआई गठबंधन भ्रष्टाचार का पर्याय है

उन्होंने कहा कि आईएनडीआई गठबंधन भ्रष्टाचार का पर्याय है। हेमंत सोरेन हों या अरविंद केजरीवाल दोनों भ्रष्टाचार करने में नहीं घबराते हैं लेकिन जांच एजेसिंयों के पास जाने से घबराते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 5 राज्यों में चुनाव हैं, इसलिए वे ईडी के सामने पेश नहीं हो सकते । क्योंकि वे एक स्टार प्रचारक हैं जबकि डेटा कहता है कि आम आदमी पार्टी को मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में नोटा से भी कम वोट मिले हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों पर बढ़ेगा टैक्स, ट्रकों को अब देने होंगे 2600 की जगह 4000 रुपये

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों को अब ज्यादा चार्ज देना होगा। Supreme Court ने ग्रीन टैक्स बढ़ाने...
spot_img

Latest Stories

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...