back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi Traffic: दिल्ली की इन सड़कों पर लग सकता है भीषण जाम, शाम 4 से 8 बजे तक के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Delhi Traffic Police: अगर आप दिल्ली मेट्रो का उपयोग करके जा रहे हैं तो घबराने की कोई बात नहीं है। अगर आप अपने वाहन से होकर इन सड़को से होकर जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी जरुरी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए यातायात को लेकर एक महत्वपूर्ण खबर है। अगर आप लोगों का आज 20 मई 2024 को दिल्ली की इन सड़कों से होकर जाने का प्लान है तो यह खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण होने जा रही है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के द्वारा जारी एडवाइजरी

अगर आप दिल्ली मेट्रो का उपयोग करके जा रहे हैं तो घबराने की कोई बात नहीं है। अगर आप अपने वाहन से होकर इन सड़को से होकर जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी जरुरी है। दरअसल दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज शाम के लिए एक एडवाइजरी जारी कर दी है। आज 20 मई 2024 की शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार इन सड़कों और जंकशन पर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जायेगा। दिल्ली टैफिक पुलिस की सभी लोगो को सलाह है की वे इन सड़कों पर वाहन निकालने से बचे। अगर हो सके तो दिल्ली मेट्रो का प्रयोग करें।

शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक इन सड़कों पर जाने से बचें

  • महरौली-बदरपुर रोड (खानपुर से कर्णी सिंह शूटिंग रेंज तक)

  • अलकनंदा रोड/ इंद्रमोहन भारद्वाज मार्ग

  • आउटर रिंग रोड (सावित्री फ्लाईओवर से चिराग दिल्ली तक)

  • रविदास मार्ग (हमदर्द से तारा अपार्टमेंट टी-प्वाइंट तक)

  • डीडीए पार्क संगम विहार के आसपास की अंदरूनी सड़कें

इसके बजाय दिल्ली मेट्रो का प्रयोग करने के लिए कहा है

दिल्ली पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया है कि हो सके तो अपने वाहन लेकर इन सड़कों और जंकशन से निकलने से बचे। इसके बजाय दिल्ली मेट्रो का प्रयोग करने के लिए कहा है। अगर जरुरी हो तो ही इन सड़कों और जंक्शन से होकर वाहन लेकर निकले और जाम की स्थिति में शांति बनाये रखें। दिल्ली पुलिस ने अपनी एडवाइजरी में लोगों से अनुरोध किया है कि ट्रैफिक के नियमों का पालन करें और सड़कों में खड़े ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी की चाबी निकाल सकती है? जानिए क्या कहता है Motor Vehicles Act

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने रास्ते में सफर के दौरान कई बार देखा होगा या इस परिस्थिति का सामना किया होगा कि पुलिस चेकिंग के...
spot_img

Latest Stories

घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, चमक उठेगा पैर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में पार्लर...

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵