back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

New Delhi: CP के हनुमान मंदिर में दर्शन करने पहुंचे केजरीवाल, साउथ दिल्ली में PM मोदी के खिलाफ भरेंगे हुंकार

New Delhi: जेल से छुटने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंचे। इसके बाद वे दिल्ली में चुनावी रैलियों में शामिल होंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज भगवान हनुमान का आशीर्वाद लेने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पहुंचे हैं। वहां उन्होंने अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप के कार्याकर्ताओं के साथ मिलकर भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर आज जय श्री राम के नारों से गूंजा।

जनता से रैली में जुड़ने की अपील की

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लोगों को आज आयोजित होने वाले कार्यक्रम और चुनावी रैलियों की जानकरी दी। उन्होंने जनता से उनकी रैलियों में शामिल होने की अपील की। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीशों को भी धन्यवाद दिया। केजरीवाल ने आज कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। जेल से छुटने के बाद केजरीवाल पहला चुनावी रोड शो दोपहर 1 बजे साउथ दिल्ली से शुरु करेंगे। साउथ दिल्ली से आप उम्मीदवार सहीराम पहलवान के लिए वह महरौली में रोड शो करेंगे। रोड शो में पार्टी के अनेक छोटे-बड़े नेता और कार्यकर्ता मोजूद रहेंगे। दिल्ली में सभी 7 सीटों के लिए 25 मई को मतदान होगा।

मैं अपनी पूरी ताकत से तानाशाही के खिलाफ लड़ रहा हूं- केजरीवाल

10 मई को जेल से बाहर आने के बाद अरविदं केजरीवाल ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” और “इंकलाब जिंदाबाद” के नारे लगाए। अरविंद केजरीवाल ने जेल से बाहर आकर कहा कि मैं अपनी पूरी ताकत से तानाशाही के खिलाफ लड़ रहा हूं, लेकिन देश की जनता के साथ की मुझे जरूरत है। हमें मिलकर इस भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी। केजरीवाल ने कहा कि मुझे आपके बीच आकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैंने आपसे कहा था कि मैं जल्द ही बाहर आऊंगा। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं भगवान हनुमान को प्रणाम करना चाहता हूं। हनुमान जी के आशीर्वाद से ही आज मैं आप सबके बीच हूं।

1 जून तक केजरीवाल को मिली जमानत

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत दी है। जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दिपांकर दत्ता की बेंच ने केजरीवाल को चुनाव प्रचार करने के लिए अंतरिम जमानत दे दी है। केजरीवाल 1 जून तक जेल से बाहर रहेंगे, उन्हें 2 जून को सरेंडर करना होगा। अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के मुखिया हैं, ऐसे में उनको चुनाव प्रचार के लिए ये राहत मिलना AAP के लिए भी एक बड़ी खुश खबरी है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध चल रहा है जो हाल फिलहाल मे थमता हुआ नहीं दिख रहा है। इस युद्ध...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...