back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Jharkhand: CM चंपई के शपथ ग्रहण के बाद सत्ता पक्ष के 43 विधायक हैदराबाद पहुंचे, फ्लोर टेस्ट के दिन होगी वापसी

New Delhi: झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने अपने JMM के विधायकों को आज चार्टर्ड प्लेन में बैठाकर हैदराबाद भेजा। आज ही चंपई सोरेन ने राजभवन में सीएम पद की शपथ ली।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रांची में आज राजभवन में चम्पाई सोरेन के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सत्ता पक्ष के सभी विधायक सर्किट हाउस से दो चार्टर्ड प्लेन से हैदराबाद भेज दिये गया। विधायकों को टूटने से बचाने के लिए उन्हें हैदराबाद शिफ्ट किया गया है। अब सभी विधायक फ्लोर टेस्ट के दिन रांची पहुंचेंगे। पहला चार्टर्ड प्लेन दोपहर 01:35 बजे और दूसरा 01:45 बजे रवाना हुआ। कुल 43 विधायक चार्टर्ड प्लेन से हैदराबाद पहुंच गए हैं।

चंपई सोरन के परिवार ने जताई खुशी

चंपई सोरन के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके परिवार में खुशी की लहर आ गई है। चंपई सोरन के छोटे भाई दिकुराम सोरेन ने अपने बड़े भाई को मुख्यमंत्री बनने का जश्न मनाया और कहा कि “यह खुशी की बात है मेरे बड़े भाई सीएम बन गए हैं।” चंपई सोरन के मुख्यमंत्री बनने से एक जगह खुशी का माहौल है तो वहीं दूसरी ओर हेमंत सोरेन के बड़े भाई दुर्गा सोरेन की पत्नी सीता सोरेन ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि उनके पति और उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी झारझंड मुक्ति मोर्चा (JMM) में लगा दी। उन्होंने पार्टी को मजबूत बनाए रखने के लिए दिन-रात एक कर दी। देखा जाए तो JMM की विधायक सीता सोरेन की भी मुख्यमंत्री बनने की इच्छा इस बात से साफ जाहिर होती है।

RJD नेता ने भी ली शपथ

आज चंपई सोरेन की मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ RJD नेता ससत्यानंद भोक्ता ने मंत्री पद की शपथ ली। वह चतरा सीट से विधायक हैं और तीन बार विधायक रह चुके हैं और तीन बार मंत्री बने हैं।

इंडिया गठबंधन का संगम

कांग्रेस नेता आलमगीर आलम ने मंत्री पद की शपथ ली। वो पाकुड़ सीट से 4 बार के विधायक हैं और विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं। आज के शपथ ग्रहण शपथ में इंडिया गठबंधन का संगम देखने को मिला। क्योंकि झारखंड में JMM ने अपनी सरकार बनाने के लिए RJD और कांग्रेस से हाथ मिलाया है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

ऊर्जा सही जगह लगाएं, हमने अखबारों में पढ़ा कि… CJI सूर्यकांत ने ED को लगाई फटकार; SC से हेमंत सोरेन को राहत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren के खिलाफ चल रहे मनी लॉन्ड्रिंग मामले के ट्रायल पर अंतरिम...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...