back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Milk Rate Increase: अमूल के बाद मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, ₹2 प्रति लीटर की हुई बढ़ोतरी, जानें नई कीमत

Mother Dairy Rate Hike: अमूल दूध के बाद मदर डेयरी ने भी अपने सभी प्रकार की ताजा थैली वाले दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव के खत्म होते ही देश में दूध के रेट और टोल प्लाजा टैक्स बढ़ने से देशवासियों को बड़ा झटका लगा है। आज अमूल ने अपने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। ठीक इसके बाद मदर डेयरी ने भी अपने सभी प्रकार की ताजा थैली वाले दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है।

दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की हुई वृद्धि

कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर मदर डेयरी बताया कि दिल्ली-एनसीआर बाजार में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। इन बढ़ी हुई किमतों में दूध के सभी प्रकारों को शामिल किया गया है। नई कीमतें आज से यानी 3 जून 2024 से दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ अन्य बाजारों में लागू हो गई हैं।

मदर डेयरी दूध की नई कीमतें

मदर डेयरी द्वारा सोमवार को दूध की संशोधित कीमतों की सूची जारी की गई। जिसमें सभी प्राकार के दूध की ताजा सूची है। इस नई सूची के अनुसार लोगों को मदर डेयरी के बल्क वेंडेड मिल्क के लिए 52 रुपये के बदले 54 रुपये, टोंड मिल्क 54 के बदले 56 रुपये, काउ मिल्क 56 के बदले 58 रुपये, फुल क्रीम मिल्क 66 रुपये के बदले 68 रुपये, बफेलो मिल्क 70 के बदले 72 रुपये किलो और डबल टोंड मिल्क 48 के बदले 50 रुपये प्रति लीटर चुकाने होंगे।

Mother Dairy Rate Hike Mother Dairy Rate Hike.png

अमूल गोल्ड हुआ ₹68 प्रतिलीटर

आपको बता दें कि इससे पहले अमूल दूध ने भी अपनी कीमतों में बढ़ोतरी की थी। जानकारी के लिए बता दें कि अमूल गोल्ड दूध के अलवा अमूल शक्ति और टी स्पेशल की कीमतों में भी दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की गई है। साथ ही कीमतों में किए गए इस इज़ाफे को लोकसभा चुनाव के नतीजों से ठीक एक दिन पहले लागू भी कर दिया गया है। दिल्ली में जहां पहले लोग अमूल गोल्ड के लिए ₹66 प्रतिलीटर देते थे, आज से उन्हें ₹68 प्रतिलीटर देने होंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...