back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अभिनेता अरुण गोविल, नूपुर शर्मा को भी मिल सकता है लोकसभा टिकट, भाजपा केंद्रीय समिति जल्द कर सकती है ऐलान

Loksabha Election 2024: भाजपा लोकसभा चुनावों को लेकर उत्तर प्रदेश में उम्मीदवारों की दूसरी और अंतिम लिस्ट जारी कर सकती है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भाजपा लोकसभा चुनावों को लेकर उत्तर प्रदेश में उम्मीदवारों की दूसरी और अंतिम लिस्ट जारी कर सकती है। बीजेपी इस बार कई सांसदों की टिकट काट सकती है। इसके अलावा भाजपा विधानसभा उपचुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों का भी ऐलान कर देगी। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में लोकसभा की बची हुई 24 सीटों का जल्द ही ऐलान करने वाली है। भाजपा अपनी पहली सूची में उत्तर प्रदेश में 51 सीटों के उम्मीदवार के नामो का ऐलान कर चुकी है। वहीं भाजपा ने 5 बची लोकसभा सीट अपने सहयोगी दलों को दी है, जिसमे 2 सीट आरएलडी, 2 सीट अपना दल और 1 सीट एसबीएसपी को मिली है।

इस बार भाजपा बृज भूषण सिंह को लोकसभा टिकट नहीं देगी

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय समिति ने उत्तर प्रदेश की बची हुई 24 सीटों पर उम्मीदवार के चयन पर विचार विमर्श किया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिन उम्मीदवारों के नामों को लेकर चर्चा हुई है। उसमे बाराबंकी लोकसभा सीट पर उपेन्द्र रावत की जगह किसी नए चेहरे को लाया जा सकता है। वहीं इस बार भाजपा बृज भूषण सिंह को लोकसभा टिकट नहीं देगी। बल्कि बीजेपी बृज भूषण सिंह की पत्नी केतकी देवी सिंह या बेटे करण भूषण सिंह को कैसरगंज लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव का टिकट दे सकती है।

रामायण वाले अभिनेता अरुण गोविल को भी मिल सकता है मेरठ से लोकसभा टिकट

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा की केंद्रीय समिति मेरठ लोकसभा सीट से रामायण में राम का रोल निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल और कैंट विधायक अमित अग्रवाल को लोकसभा का टिकट दे सकती है। वहीं गाजियाबाद लोकसभा सीट से यहां के वर्तमान सांसद जनरल वीके सिंह के साथ साथ अन्य दो नामो पर भी चर्चा चल रही है। जिसमे अनिल अग्रवाल और अनिल जैन के नाम भी प्रमुख हैं। वहीं इलाहबाद लोकसभा सीट पर संजय मिश्रा जो कि पूर्व में नौकरशाह रह चुके हैं का नाम भी इस सीट के लिए चल रहा है। इनके अलावा इलाहाबाद लोकसभा सीट से श्रीमती अभिलाषा नंदी का नाम भी चल रहा है, वह उतर प्रदेश के मंत्री नंद गोपाल नंदी की पत्नी हैं। मिली जानकारी के अनुसार रीता बहुगुणा जोशी का इस बार टिकट कट सकता है। गाज़ीपुर लोकसभा सीट से मनोज सिन्हा के बेटे अनुभव सिन्हा का नाम भी आगे चल रहा है। इस बार उन्हें ग़ाज़ीपुर लोकसभा सीट से टिकट दिया जा सकता है। वहीं भाजपा की बड़ी नेता मेनका गांधी का टिकट भी इस बार कट सकता है। भाजपा इस सीट से यानि सुल्तानपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक मनोज पांडे को टिकट दे सकती है। भाजपा देवरिया लोकससभा सीट पर मौजूदा सांसद रमापति राम त्रिपाठी को इस बार भी चुनाव के मैदान में उतार सकती है।

नूपुर शर्मा और जितिन प्रसाद को भी मिल सकता है लोकसभा टिकट

वहीं अगर पीलीभीत सांसद वरुण की बात करें तो इस बार उनका टिकट भी कट सकता है। भाजपा इस बार इस सीट से पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद को लोकसभा चुनाव का टिकट दे सकती है। वहीं भाजपा की नेता नूपुर शर्मा को भी इस बार रायबरेली सीट से टिकट दिया जा सकता है। इस सीट से मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का नाम भी आगे चल रहा है। हालांकि यह सूत्रों से मिली जानकारी है और जल्द ही भाजपा अपनी सूची जारी कर देगी। जिससे सब साफ हो जायेगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

नेहरू-गांधी परिवार पर लगाए कॉम्प्रोमाइज के आरोप, कांग्रेस पर गरजे नितिन नबीन; कहा-‘एक समय था जब…’

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुधवार को पटना में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार पर तीखा...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...