back to top
28.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

AAP मंत्री सौरभ ने दिल्ली मेयर चुनाव को लेकर LG को घेरा, पुरानी परंपरा को तोड़ने का लगाया आरोप

Delhi Mayor Election: देश की राजधानी में दिल्ली नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव भी काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दलों में अपने अपने मुद्दे जनता के सामने रखने की होड़ लगी हुई है। कल यानी 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान होना है। वहीं देश की राजधानी में दिल्ली नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव भी काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं।

पीठासीन अधिकारी के नाम वाली फाइल अभी तक उनके पास नहीं भेजी गई है

आम आदमी पार्टी के नेता और मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में भी चंडीगढ़ मेयर चुनाव की तरह गड़बड़ी की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में मेयर के चुनाव होने है, लेकिन पीठासीन अधिकारी के नाम वाली फाइल अभी तक उनके पास नहीं भेजी गई है। सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली मेयर चुनाव में भाजपा के पार्षद को पीठासीन अधिकारी चुनने की साजिश की आशंका जताई है।

LG वीके सक्सेना इस पुरानी परंपरा को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं

आम आदमी पार्टी के नेता और मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली के पिछले मेयर चुनाव में आप पार्टी सबसे बड़ी पार्टी थी। नियम के अनुसार सबसे सीनियर पार्षद को पीठासीन अधिकारी बनाया जाता है। लेकिन LG ने भाजपा का एक पार्षद बनाया और बेईमानी से वोट डलवाने की कोशिश की। सौरभ भरद्वाज ने कहा कि 26 अप्रैल 2024 को मेयर का चुनाव होना है। लेकिन नियम के अनुसार मौजूदा मेयर शैली ओबरॉय को पीठासीन अधिकारी होना चाहिए। लेकिन LG वीके सक्सेना इस पुरानी परंपरा को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ऐसे समय में LG केरल में घूम रहे हैं

आप नेता और मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि नियम के अनुसार पीठासीन अधिकारी की फाइल उनके पास आनी थी लेकिन सीधे LG को भेज दी गयी। उन्होंने कहा कि UD मंत्री होने के नाते यह फाइल मेरे पास आनी थी। इस तरह की चोरी क्यों हो रही है? सौरभ भरद्वाज ने कहा कि उन्होंने परसों LG को एक पत्र लिखा, कल CS को पत्र लिखा। जिसमे मैंने लिखा कि किस आधार पर आप LG को सीधे फाइल भेज सकते हैं। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कल 26 अप्रैल 2024 को मेयर के चुनाव हैं। लेकिन अभी तक हमारे पास पीठसीन अधिकारी की फाइल नहीं आयी है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ऐसे समय में LG केरल में घूम रहे हैं।

दिल्ली में कल यानि 26 अप्रैल 2024 को मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव हो पाएंगे

जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि 24 अप्रैल 2024 की शाम को चुनाव आयोग ने दिल्ली नगर निगम मेयर चुनाव को लेकर NOC जारी कर दिया था। इससे यह तो साफ हो गया है कि दिल्ली में कल यानि 26 अप्रैल 2024 को मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव हो पाएंगे।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

AAP का बड़ा एक्शन: Raghav Chadha से छीना उपनेता का पद, बोलने पर भी लगी रोक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। AAP ने अपने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पर बड़ा एक्शन लेते हुए उन्हें उपनेता के पद से हटा दिया है। पार्टी...
spot_img

Latest Stories

Madhyamgram सीट पर किसका रहेगा कब्जा? TMC vs BJP में कड़ी टक्कर के आसार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

KKR vs LSG: Eden Gardens में रन बरसेंगे या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल? जानें मैच प्रीव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में KKR vs LSG...

Allu Arjun की फिल्म Raaka के पोस्टर पर Shah Rukh Khan ने किया रिएक्ट, जानिए क्या कहा?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के...

Share Market Today: हफ्ते के चौथे दिन भारतीय शेयर बाजार लाल, तेजी पर लगा ब्रेक; Sensex टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 9...

Assembly Election 2026: वोटर लिस्ट में नाम नहीं? जानिए क्या करें और कैसे डालें वोट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Assembly Elections 2026 के दौरान अक्सर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵