back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Swati Maliwal: AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान, कहा- स्वाति मालीवाल के साथ CM हाउस में हुई बदसलूकी

New Delhi: सीएम आवास पर केजरीवाल के निजी सचिव पर मारपीट का आरोप लगाने वाली दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के बयान पर संजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज मीडियाकर्मियों के सामने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलने गईं स्वाति मालीवाल के साथ सीएम के निजी सचिव ने बदसलूकी की है। 13 मई को स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस के इमरजेंसी हेल्पलाइन नम्बर पर फोन करके इस बात की जानकारी दी थी।

दिल्ली पुलिस को कॉल करके दी थी जानकारी

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार पर उनके साथ मारपीट का आरोप लगाया। उन्होंने 13 मई को दिल्ली पुलिस के इमरजेंसी नम्बर पर पुलिस को इस बारे में सूचना दी। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार, स्वाति मालीवाल हाल ही में विदेश से लौटीं हैं। दिल्ली शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने पर वे अरविंद केजरीवाल से मिलने सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास गई थीं। लेकिन वहां केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार ने उन्हें केजरीवाल से मिलने के लिए मना कर दिया और उन्हें मिलने से रोका। सूत्रों के अनुसार, स्वाति मालीवाल का आरोप है कि बिभव कुमार ने उनके साथ मारपीट की।

क्या है मामला?

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि आज सुबह दिल्ली पुलिस की इमरजेंसी हेल्पलाइन सेल को दो बार कॉल आई थी। पहली कॉल सुबह 9:30 बजे आई। पीड़िता ने उसके साथ हुई मारपीट की घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया। इस कॉल के दौरान, पीड़िता ने अपना नाम नहीं बताया। इसके बाद दिल्ली पुलिस को दूसरी कॉल 9:54 बजे आई, पीड़िता ने अपनी पहचान बताई और कहा- मैं स्वाति मालीवाल हूं। मेरे साथ अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार ने मारपीट की है। दिल्ली पुलिस की सिविल लाइंस स्थित पुलिस ब्रांच की टीम तीन वेनों के साथ सीधे घटनास्थल पर पहुंची लेकिन तब तक स्वाति मालीवाल मुख्यमंत्री आवास से जा चुकी थीं। पुलिस को वहां कुछ नहीं मिला। जागरण की खबर के अनुसार, पुलिस ने जब उनसे संपर्क किया तो उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें मीडिया से कॉल आ रहे हैं। वे पहले मीडिया से बात करेंगी उसके बाद पुलिस शिकायत करेंगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘मोदी जी हिम्मत है तो दिल्ली में चुनाव करा लो…’ शराब नीति केस में बरी होते ही केंद्र पर जमकर बरसे केजरीवाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली की आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...