back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मीनाक्षी लेखी ने पहलवानों के धरने की गंभीरता पर उठाया सवाल, कहा- राजनीति से प्रेरित विरोध-प्रदर्शन

Wrestler Harassment : मीनाक्षी लेखी ने कहा कि जब इस धरने में एक्साइज घोटाले में फंसे लोग पहुंचते हैं तो धरने की विश्वसनीयता पर आंच आती है।

नई दिल्ली, एजेंसी। भाजपा ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर पहलवानों के प्रदर्शन को राजनीति से प्रेरित बताया है। गुरुवार को प्रेसवार्ता में केन्द्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि केन्द्र सरकार महिलाओं के बारे में संवेदनाएं रखती है। महिला पहलवानों की शिकायत पर दो जांच कमेटियों का गठन हुआ है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है।

धरने का राजनीतिकरण हो रहा

मीनाक्षी लेखी ने कहा कि जब इस धरने में एक्साइज घोटाले में फंसे लोग पहुंचते हैं तो धरने की विश्वसनीयता पर आंच आती है। धरने के लिए चीजों का इंतजाम करने के लिए आप नेता सौरभ, दुर्गेश पाठक सहित कई नेताओं के बीच बैठकें होती हैं। धरने के लिए 100 लोगों के लिए पगड़ी खरीदी जाती है, गद्दे खरीदे जाते है। सभी को दिखाई दे रहा है कि धरने का राजनीतिकरण हो रहा है। उन्होंने कहा कि धरने में पहुंचे सोमनाथ भारती के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला चल रहा है। जब भ्रष्टाचार में लिप्त लोग वहां पहुंचते हैं तो धरने की गंभीरता पर सवाल उठता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? BJP पर जमकर गरजे अखिलेश यादव, कहा- सम्मान नहीं तो अपमान भी न करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रशासन ने सशर्त अनुमति दे दी...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...