back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मणिपुर हिंसा को लेकर कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा- हिंसा रोकने में रहे असफल

Manipur Violence : मणिपुर के सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने कहा कि हिंसा में जिन लोगों की जान गई, उनकी संख्या 41 है। कई जगहों पर हालात में सुधार आने के बाद कर्फ्यू में भी ढील दी गई है।

नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि केन्द्र और राज्य सरकार मणिपुर हिंसा रोक पाने में पूरी तरह विफल रही है और राज्य में बिगड़े हालात के कारण प्रदेश के लोग चिंतित हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि राज्य में एक-दो दिन पहले तक करीब 60 मौतें हुई हैं और करीब 250 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जबकि दो हजार घर जल गए और 10 हजार लोग हिंसा से प्रभावित होकर इधर-उधर भटक रहे हैं। वहां की स्थिति चिंताजनक है।

कई जगहों पर हालात में सुधार आने के बाद कर्फ्यू में भी ढील दी गई

हालांकि, मणिपुर के सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने कहा कि राज्य की स्थिति पहले की तुलना में बेहतर हुई है। लूटे गए हथियारों की खोज की संख्या 215 से बढ़कर 222 हो गई है। बड़ी संख्या में लोग चुराचांदपुर से इंफाल की ओर आए हैं। सिंह ने कहा कि हिंसा में जिन लोगों की जान गई, उनकी संख्या 41 है। कई जगहों पर हालात में सुधार आने के बाद कर्फ्यू में भी ढील दी गई है। उल्लेखनीय है कि मणिपुर में मैतेई समुदाय को एसटी श्रेणी में शामिल किए जाने की मांग के विरोध में तीन मई को रैली का आयोजन हुआ था। ऑल ट्राइबल स्टूडेंट्स यूनियन मणिपुर ने इस रैली का आयोजन किया था। रैली के दौरान हिंसा भड़क गई थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

मजदूरों को पहले मिलेगा सिलेंडर, 3 महीने की खपत से तय होगा अगला सिलेंडर, जानिए क्या है ये नई गैस पॉलिसी जो दिल्ली में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। नई पॉलिसी के तहत अब गैस का...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵