back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली बम ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, संदिग्ध दो कारों से आए आतंकी, लाल EcoSport की तलाश जारी

दिल्ली बम ब्लास्ट केस में संदिग्ध दो कारों से आए थे, जिसमें लाल रंग की फोर्ड इकोस्पोर्टअभी तक फरार है। पुलिस यूपी, हरियाणा और दिल्ली में इसे खोजने के लिए हाई अलर्ट पर है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली बम ब्लास्ट की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। अब तक यह माना जा रहा था कि संदिग्ध एक ही कार से आए थे, लेकिन पुलिस को जांच में पता चला है कि दो कारों का इस्तेमाल किया गया। पहली कार Hyundai i20 पहले ही पुलिस के पास है, जबकि लाल रंग की Ford EcoSport अब सबसे बड़ा सुराग बन गई है।दिल्ली पुलिस ने सभी थानों, चौकियों और सीमाओं पर हाई अलर्ट जारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर पुलिस को भी लाल गाड़ी की तलाश में लगाया गया है।

 लाल EcoSport बनी जांच का केंद्र

पुलिस सूत्रों के अनुसार संदिग्ध गाड़ी का नंबर DL 10 CK 0458 है। यह गाड़ी राजौरी गार्डन, दिल्ली में पंजीकृत है और 22 नवंबर 2017 को खरीदी गई थी। पुलिस की पांच टीमें इस गाड़ी की तलाश में जुटी हैं।

डॉ शाहीन के भाई डॉ परवेज़ के घर से मिले अहम दस्तावेज़

यूपी एटीएस और जम्मू पुलिस ने डॉ परवेज़ के बंद घर पर छापेमारी की। पुलिस ने यहां से लैपटॉप, कीपैड मोबाइल, चाकू और कई दस्तावेज़ बरामद किए। जांच से पता चला कि डॉ परवेज़, डॉ शाहीन और डॉ मुज़म्मिल ऑनलाइन जुड़े रहते थे और पिछले 2-3 साल से आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे।पुलिस का कहना है कि डॉ मुज़म्मिल ने शाहीन और परवेज़ को रैडिकलाइज किया था। जांच में यह भी सामने आया कि संदिग्धों ने कई जगहों की रेकी भी की थी।

सहारनपुर से गाड़ी का नया सुराग

डॉ परवेज़ के घर के बाहर जो गाड़ी मिली है, वह सहारनपुर से खरीदी गई थी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इसे किसने इस्तेमाल किया और गाड़ी के दस्तावेज़ किसके नाम हैं।

दिल्ली-यूपी-हरियाणा पुलिस हाई अलर्ट

दिल्ली पुलिस ने सभी एंट्री पॉइंट और टोल नाकों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। पेट्रोलिंग टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि लाल EcoSport दिखते ही उसे रोका जाए। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं लाल EcoSport संदिग्ध स्थिति में दिखाई दे तो तुरंत 100 या 112 पर सूचना दें।जांच से स्पष्ट हो गया है कि यह केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित आतंकी साजिश थी। पुलिस का कहना है,लाल EcoSport की तलाश पूरी होने पर पूरे मामले का सच सामने आएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

रमजान बनाम सावन तुलना पर छिड़ी बहस! AIMIM के शोएब जमाई ने रमजान के दौरान शराब की दुकान बंद रखने की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नई दिल्ली में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (AIMIM) के प्रदेश अध्यक्ष शोएब जमाई ने रमजान के महीने में सभी शराब की...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...