back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केजरीवाल का अफसरों को निर्देश- ‘जहां झुग्गी वहां मकान’ योजना में लाएं तेजी

नई दिल्ली, 08 अप्रैल (हि.स.)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘जहां झुग्गी वहीं मकान’ के बारे में चर्चा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस योजना को तेजी से पूरा किया जाए। इस बैठक में कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन, डूसिब और डीएसआईआईडीसी के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘हमने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वो इस योजना को जल्द से पूरा करें क्योंकि ये काम हमारी प्राथमिकता में है।’ साथ ही उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह इस योजना में आने वाली बाधाओं को जल्द से जल्द दूर करें क्योंकि मलिन बस्तियों में रहने वाले परिवारों को गरिमा का जीवन जीने के लिए जल्द ही उनके फ्लैट में स्थानांतरित कर दिया जाना चाहिए। मीटिंग के दौरान डूबिस अधिकारियों ने सीएम को अवगत कराया कि वह 18,084 फ्लैट का निर्माण कर रहा है। यह सभी फ्लैट लगभग तैयार हैं। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि डीएसआईआईडीसी द्वारा 34,260 फ्लैट बनाए जा रहे हैं। इसमें से 17,660 फ्लैट बनकर तैयार हैं, जबकि 16,600 फ्लैट निर्माणाधीन हैं। इसके अलावा, अधिकारियों ने अवगत कराया कि 4833 फ्लैट झुग्गी बस्तियों में रह रहे बेघर परिवारों में आवंटित किए जा चुके हैं, जबकि 7031 फ्लैट्स के आवंटन की प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही आवंटित कर दिए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को मकान की सुविधा प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के द्वारा ये कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस दिल्ली मुख्यमंत्री झुग्गी झोपड़ी आवास योजना 2021 के अंतर्गत राजधानी में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगो को अब पक्के घर बना कर दिए जाएंगे। हिन्दुस्थान समाचार/श्वेतांक

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

CBSE 10th-12th Result 2026: इस दिन जारी होगा 10वीं-12वीं क्लास का रिजल्ट, इस लिंक पर क्लिक कर जानें परिणाम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा...

OTT से लेकर सिनेमाघर तक, इस हफ्ते रिलीज होगी कई फिल्में और सीरीज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साल की शुरुआत से ही...

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल और सोने के आज के दाम: जानिए किन शहरों में हुए बदलाव और नई कीमतें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज सुबह देशभर में पेट्रोल और...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵