back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जानिए PM मोदी का वह मैसेज जिसको अपना कर पूरी दुनिया की धरती पर आएगी खुशहाली

प्रधानमंत्री इस समय अमेरिका में तीन दिन की यात्रा पर मौजूद हैं। इस दौरान पीएम ने न्यूयॉर्क में यूएन मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों को संबोधित किया साथ ही लोगों को योग के लाभ भी बताए।

नई दिल्ली, हिन्दुस्थान समाचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय अमेरिका में तीन दिन की यात्रा पर मौजूद हैं। इस दौरान पीएम ने न्यूयॉर्क में यूएन मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों को संबोधित किया साथ ही लोगों को योग के लाभ भी बताए। पीएम ने इस दौरान कहा कि हम योग की शक्ति का उपयोग न केवल स्वस्थ, खुश रहने के लिए करें बल्कि स्वयं और एक-दूसरे के प्रति दयालु होने के लिए भी करें। आइए हम शांतिपूर्ण दुनिया और स्वच्छ, हरित और टिकाऊ भविष्य के पुल बनाने के लिए योग की शक्ति का उपयोग करें। आइए हम एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के लक्ष्य को साकार करने के लिए हाथ मिलाएं। उन्होंने कहा कि पिछले साल पूरी दुनिया 2023 को अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष के रूप में मनाने के भारत के प्रस्ताव का समर्थन करने के लिए एक साथ आई थी। एक बार फिर से पूरी दुनिया को योग के लिए फिर से साथ आते देखना अद्भुत है।

महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर दी श्रद्धांजलि

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के लॉन में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। संयुक्त राष्ट्र में भारत की राजदूत रुचिरा कंबोज ने कहा कि आज का उत्सव वास्तव में बहुत खास हो गया, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यहां योग करने के लिए जुटे लोगों का नेतृत्व करने आए हैं। उन्हीं के नेतृत्व में 2014 में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया था। इस आयोजन में दुनिया के तमाम दिग्गज जुटे।

गायिका मैरी मिलबेन भारतीय परिधान में पहुंचीं न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय

पीएम मोदी के नेतृत्व में योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अंतरराष्ट्रीय गायिका मैरी मिलबेन भारतीय परिधान में न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पहुंचीं। उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छी सुबह है और इस महान दिन का हिस्सा बनना कितना अद्भुत सम्मान है। भारतीय प्रधानमंत्री अपनी संयुक्त राज्य अमेरिका यात्रा का जश्न मना रहे हैं और निश्चित रूप से वे सभी अद्भुत काम दुनिया भर में कर रहे हैं। हमारे पास एक अच्छा हफ्ता होने वाला है। इसी तरह रिचर्ड गेर भी योग करने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि आज यहां बहुत अच्छा अहसास हो रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

ईरान से तनाव के बीच ट्रंप ने की बड़ी तैयारी, भेजा सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर, जानें क्‍या है इरादा?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को स्पष्ट कर दिया कि...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...