back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi: TV डिबेट के दौरान PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी, CPM नेता को भेजा लीगल नोटिस, सार्वजनिक माफी के लिए की मांग

New Delhi: मलयाली न्यूज चैनल एशियानेट में एक डिबेट के दौरान PM मोदी के बारे में CPM नेता जैक सी थॉमस की ओर से अपशब्दों का इस्तेमाल करने पर आर्गनाइजर के पूर्व संपादक ने लीगल नोटिस भेजा है।

नई दिल्ली, हि.स.। मलयाली न्यूज चैनल एशियानेट में एक डिबेट के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में सीपीएम नेता जैक सी थॉमस की ओर से अपशब्दों का इस्तेमाल करने पर आर्गनाइजर के पूर्व संपादक डॉ. आर बालाशंकर ने लीगल नोटिस भेजा है। लीगल नोटिस में 7 दिन के अंदर सार्वजनिक माफी मांगने को कहा गया है। ऐसा न करने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।

थॉमस ने PM मोदी के लिए नराधम शब्द का किया इस्तेमाल

लीगल नोटिस में कहा गया है कि थॉमस ने 20 नवंबर को एशियानेट न्यूज चैनल पर डिस्कसन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए नराधम शब्द का इस्तेमाल किया। प्रधानमंत्री के बारे में अपमानजनक शब्द के इस्तेमाल पर पैनल डिस्कसन में बैठे मेहमानों और न्यूज एंकर ने आपत्ति जताई। तब भी जैक सी थॉमस ने अपना बयान वापस नहीं लिया।

लीगल नोटिस में क्या कहा गया?

लीगल नोटिस में कहा गया है कि जैक सी थॉमस ने प्रधानमंत्री मोदी के बारे में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर प्रधानमंत्री की गरिमा को कम करने की कोशिश की है। ये हेट स्पीच के अलावा मानहानि के तहत आता है। नोटिस में कहा गया है कि थॉमस के बयानों से डॉ. आर बालाशंकर की भावनाएं आहत हुई हैं। अगर थॉमस ने 7 दिन के अंदर सार्वजनिक माफी नहीं मांगी तो डॉ. आर बालाशंकर उचित कानूनी कार्रवाई शुरू करेंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

JNU में विवादित नारेबाजी मामले में प्रशासन सख्त, दिल्ली पुलिस को दी शिकायत, छात्रों को चेतावनी जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के साबरमती हॉस्टल के बाहर कुछ छात्रों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...