back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली में मच्छर जनित बीमारियों का बढ़ रहा है खतरा: चौधरी अनिल

नई दिल्ली, 27 जून (हि.स.)। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने कहा कि दिल्लीवासी एक बार पुनः मच्छर जनित बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। चौधरी ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा कि भले ही मॉनसून की बारिश के आने में देरी हुई हो, लेकिन दिल्लीवासियों को मलेरिया-चिकनगुनिया-डेंगू के खतरे से कोई राहत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित एमसीडी और दिल्ली सरकार ने हमेशा की तरह नालों से गाद निकालने में देरी की है। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर गाद निकालने का कार्य किया गया है, वहां से मलबा नहीं हटाया गया है। जिससे नागरिकों को मच्छर जनित बीमारियों से स्वास्थ्य को गंभीर खतरा बन रहा है। चौधरी ने कहा कि कोरोना महामारी संकट के बीच नगर निगमों और दिल्ली सरकार दोनों ने अपने अन्य नागरिक कार्यों को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। जिसके कारण मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। चौधरी अनिल कुमार ने कहा कि राजधानी में पिछले कुछ दिनों में मलेरिया, चिकनगुनिया और डेंगू के अधिक से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/आशुतोष

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵