back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi Weather: दिल्ली में ठंड ने फिर दिखाया असर, सुबह-सुबह छाया घना कोहरा, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

दिल्ली में सर्दी ने एक बार फिर वापसी कर ली है। राजधानी में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड का सितम जारी है। मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । राजधानी दिल्ली में एक बार फिर सर्दी वापस लौट आयी है। आज गुरुवार की शुरुआत ठिठुरन और घने कोहरे के साथ हुई। तड़के कई इलाकों में दृश्यता इतनी कम रही कि कुछ कदम आगे तक देख पाना मुश्किल हो गया। खासतौर पर मुख्य सड़कों और हाईवे पर धुंध का असर ज्यादा देखने को मिला, जिससे यातायात की रफ्तार धीमी पड़ गई और लोगों को परेशानी हुई। 

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में आज न्यूनतम तापमान लगभग 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। रात के वक्त ठंड और बढ़ सकती है और तापमान 8 से 10 डिग्री के बीच पहुंच सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने के कारण ठंडक का असर फिलहाल बना हुआ है। वहीं, दिनभर आसमान में हल्के बादल छाए रहने की उम्मीद जताई गई है।

IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने सुबह के समय कोहरे की तीव्रता को देखते हुए येलो अलर्ट घोषित किया है। अनुमान है कि कुछ इलाकों में दृश्यता घटकर 50 मीटर तक सीमित रह सकती है, जिससे आवागमन प्रभावित हो सकता है। दिन के दौरान 8 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हल्की हवाएं चलने की संभावना है, जिससे ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है, हालांकि ठिठुरन पूरी तरह खत्म होने के आसार नहीं हैं। कोहरे का असर हवाई और रेल सेवाओं पर भी पड़ सकता है। कई उड़ानों और ट्रेनों के अपने तय समय से देरी से चलने की आशंका जताई गई है। ऐसे में सुबह के समय यात्रा करने वालों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वाहन चलाते समय फॉग लाइट्स के इस्तेमाल पर जोर दिया गया है, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।

दिल्ली की हवा फिर बिगड़ी, AQI ‘खराब’ स्तर पर

ठंड और हवा की धीमी रफ्तार के चलते राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति फिलहाल संतोषजनक नहीं है। हवा की गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में बनी रहने की संभावना जताई जा रही है। अनुमान है कि AQI 250 से 300 के दायरे में रह सकता है। आज सुबह 6 बजे दर्ज आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का औसत AQI 267 रिकॉर्ड किया गया, जो सांस संबंधी समस्याओं को बढ़ा सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह है कि इस मौसम में शरीर को गर्म रखें, पर्याप्त गर्म पानी पिएं और सुबह व शाम के समय खुले में जाने से बचें। खासतौर पर बुजुर्गों, बच्चों और पहले से सांस की बीमारी से जूझ रहे लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। मौसम विभाग का कहना है कि 6 से 8 फरवरी के बीच भी सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है। हालांकि, तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के साथ ही आने वाले दिनों में मौसम और हवा की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार की उम्मीद जताई गई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में मार्च में लौटी ठंड! बारिश-आंधी से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में मार्च के महीने में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। जहां कुछ दिन पहले तक तेज गर्मी महसूस...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵