back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

1993 बम धमाकों के दोषी के लिए पसीजा BJP नेता का दिल, फैसले पर पुनर्विचार की CM रेखा से की मांग

बीजेपी के पूर्व विधायक और प्रवक्‍ता आरपी सिंह ने दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता से मुलाकात की। इस दौरान, बीजेपी नेता ने सीएम के सामने एक अहम मुद्दा उठाया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और दिल्ली के पूर्व विधायक आरपी सिंह ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने एक अहम जनहित से जुड़ा मामला उठाया, जिसकी जानकारी जल्द सार्वजनिक किए जाने की उम्मीद है।

BJP प्रवक्ता आरपी सिंह ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर 1993 के दिल्ली बम धमाकों के दोषी दविंदर पाल सिंह भुल्लर के मामले की दोबारा समीक्षा की मांग की है। उन्होंने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए सरकार से कड़ी कार्रवाई की अपील की है।


BJP प्रवक्ता आरपी सिंह ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को भेजे पत्र में बताया कि 1993 बम धमाकों के दोषी दविंदर पाल सिंह भुल्लर की मानसिक स्थिति बेहद खराब है। वह न किसी को पहचानते हैं, न बात करते हैं। वर्षों से वे ‘सिज़ोफ्रेनिया’ से पीड़ित हैं और अमृतसर मेडिकल कॉलेज के मनोचिकित्सा विभाग में इलाज करा रहे हैं।

SRB के समक्ष दोबारा पेश किया जाएं- कोर्ट का आदेश

BJP के पूर्व विधायक आरपी सिंह ने अपने पत्र में बताया कि, दिल्ली हाईकोर्ट ने 15 अक्टूबर 2025 को आदेश दिया है कि 1993 दिल्ली बम धमाकों के दोषी दविंदर पाल सिंह भुल्लर के मामले को सेंटेंस रिव्यू बोर्ड (SRB) के समक्ष दोबारा पेश किया जाए। कोर्ट ने निर्देश दिया है कि SRB की समीक्षा के बाद उसकी रिपोर्ट अदालत में दाखिल की जाए।

आरपी सिंह ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से अपील की है कि दिल्ली हाईकोर्ट के 15 अक्टूबर 2025 के आदेश का पालन करते हुए 1993 बम धमाकों के दोषी दविंदर पाल सिंह भुल्लर का मामला जल्द से जल्द सेंटेंस रिव्यू बोर्ड (SRB) की अगली बैठक में विचार के लिए पेश किया जाए।

लंबे समय से बीमार है भुल्लर 


आरपी सिंह ने अपने पत्र में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को याद दिलाया कि सुप्रीम कोर्ट पहले ही मानवीय आधार पर दविंदर पाल सिंह भुल्लर की मौत की सजा को उम्रकैद में बदल चुका है। उन्होंने कहा कि भुल्लर लंबे समय से जेल और अस्पताल में रहने के कारण गंभीर रूप से बीमार हैं, ऐसे में अब उनके प्रति दया और संवेदना दिखाई जानी चाहिए।

1993 बम धमाकों के दोषी हैं दविंदर पाल सिंह भुल्लर

दविंदर पाल सिंह भुल्लर को 1993 में दिल्ली में हुए भीषण बम धमाकों का दोषी ठहराया गया था, जिसमें 9 लोगों की मौत और कई लोग घायल हुए थे। उस वक्त भुल्लर खालिस्तान लिबरेशन फोर्स से जुड़े थे।

2001 में दिल्ली की विशेष अदालत ने उन्हें मौत की सजा सुनाई थी, जिसे 2014 में सुप्रीम कोर्ट ने मानवीय आधार पर उम्रकैद में बदल दिया था।

न्‍याय में अधिक संवेदना की जरुरत 


बीजेपी प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि दविंदर पाल सिंह भुल्लर के मामले में अब न्याय से अधिक मानवीय संवेदना की ज़रूरत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए जल्द कार्रवाई करेंगी, ताकि गंभीर रूप से बीमार कैदी को उचित राहत मिल सके।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली विधानसभा और मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बजट से पहले हड़कंप; स्पीकर Vijender Gupta को आया ईमेल, PM मोदी...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह...
spot_img

Latest Stories

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...

LPG Scam: गैस बुकिंग के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड! ऐसे पहचानें स्कैम और बचाएं अपना पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर में एलपीजी गैस बुकिंग से...

कौन हैं कार्तिकेय भगवान, जानिए इनके जन्म और शक्ति के बारे में सब कुछ

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म ग्रंथों में भगवान...

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड...

Money Management Tips: इस तरह से करें मनी मैनेजमेंट, महीनें में हजारों रुपयों की कर लेंगे बचत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज हम आपको कुछ ऐसे उपयोगी...

क्या आपको पता है पानी पीने का सही तरीका? गलत तरीका डालता है सेहत पर असर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵