back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केजरीवाल के बंगले के रेनोवेशन पर 45 करोड़ खर्च, भाजपा ने मांगा इस्तीफा

भाजपा प्रवक्ता पात्रा ने कहा यह केवल एक महाराज और उनके महल के रेनोवेशन की कहानी नहीं है। यह महाराज की मानसिकता के रेनोवेशन की कहानी है।

नई दिल्ली, एजेंसी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी बंगले के रेनोवेशन पर 45 करोड़ रुपये खर्च होने का खुलासा होने पर भाजपा ने मोर्चा खोल दिया। भाजपा प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में केजरीवाल से फौरन मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग की।
भाजपा का केजरीवाल पर आरोप
भाजपा प्रवक्ता पात्रा ने कहा यह केवल एक महाराज और उनके महल के रेनोवेशन की कहानी नहीं है। यह महाराज की मानसिकता के रेनोवेशन की कहानी है। यह कुछ नहीं लूंगा से सब कुछ लूट लूंगा, कुछ नहीं छोडूंगा का सफर है। यहर महाराज में आए परिवर्तन की कहानी है।
उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने मीडिया को यह खबर रोकने के लिए 20 से 50 करोड़ रुपये देने का प्रलोभन दिया। पात्रा ने बावजूद इसके खबर का प्रकाशन करने के लिए मीडिया की प्रशंसा की। पात्रा ने कहा महाराज के महल में 8-8 लाख रुपये के परदे लगाए गए। यह वो लोग हैं जो शपथ लेने ऑटो में लटक कर पहुंचे थे। कहते थे कि हम गाड़ी नहीं लेंगे। घर नहीं लेंगे। पात्रा ने कहा कि 1 करोड़ 15 लाख रुपये से अधिक का तो इनके घर में मार्बल लगा है। यह मार्बल भी वियतनाम से मंगवाया गया है।
कोरोना के बीच बंगले का हुआ रेनोवेशन
भाजपा प्रवक्ता पात्रा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का यह महल उस समय रेनोवेट हो रहा था जब दिल्ली में कोरोना से हाहाकार मचा था। कोरोना काल में ऑक्सीजन के टैंकर अस्पतालों तक नहीं पहुंच पा रहे थे। मरीजों को बेड नहीं मिल पा रहे थे, क्योंकि केजरीवाल अपने महल के रेनोवेशन में व्यस्त थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? BJP पर जमकर गरजे अखिलेश यादव, कहा- सम्मान नहीं तो अपमान भी न करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रशासन ने सशर्त अनुमति दे दी...
spot_img

Latest Stories

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...