नई दिल्ली, हि.स.। मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी या कांग्रेस फिर सत्ता में वापसी करेगी, इसकी वास्तविक स्थिति तो आगामी 3 दिसंबर को मतगणना के बाद ही सामने आ पाएगी। आज शाम 6.30 बजे के बाद आप हमारी वेबसाइट www.raftaar.in पर देख सकेंगे। विभिन्न टीवी चैनलों पर आज शाम 6.30 बजे से इसको लेकर चिल्ल-पो शुरू हो जाएंगी। दरअसल, इस दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा मध्य प्रदेश समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों को लेकर एक्जिट पोल के संचालन पर लगाया गया प्रतिबंध हट जाएगा।
आज तेलंगाना में वोटिंग हो रही है
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए गत 17 नवंबर को एक ही चरण में राज्य की सभी 230 सीटों के लिए मतदान संपन्न हो चुका है। मध्य प्रदेश के अलावा 4 अन्य राज्यों में भी विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं, जिनमें मिजोरम, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी मतदान संपन्न हो गया और आज तेलंगाना में वोटिंग हो रही है। इस 5 राज्यों में आगामी 3 दिसंबर को मतगणना होगी और इसके साथ ही परिणाम में घोषित किए जाएंगे।
EC ने मीडिया द्वारा एक्जिट पोल के संचालन पर लगाया था प्रतिबंध
मप्र समेत 5 राज्यों- छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग ने प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा एक्जिट पोल के संचालन और इसके परिणाम के प्रकाशन एवं प्रचार अथवा किसी भी अन्य तरीके से उसका प्रसार करने पर 7 नवम्बर से 30 नवंबर तक प्रतिबंध लगाया था, जो कि आज 6.30 बजे से तेलंगाना में वोटिंग समाप्त होने तक जारी रहेगा।
आज शाम 6.30 बजे के बाद से टीवी चैनलों पर एक्जिट पोल शुरू हो जाएंगे
इसके बाद एक्जिट पोल के संचालन पर लगा प्रतिबंध हट जाएगा। यानी आज शाम 6.30 बजे के बाद से टीवी चैनलों पर एक्जिट पोल शुरू हो जाएंगे। इस दौरान राजनीतिक दलों और नेताओं के हार-जीत के संभावित आंकड़े पेश किए जाएंगे और टीवी चैनलों पर विभिन्न विशेषज्ञ इस पर अपनी-अपनी राय देते नजर आएंगे।
यहां जानें हम तक पहुंचने का आसान तरीका
अपने मोबाइल में www.raftaar.in पर यहां आपको न केवल चुनावों के एग्जिट पोल और नतीजों से जुड़े अपडेट्स मिलेंगे, बल्कि अपने आसपास की हर खबर भी सबसे पहले मिलेगी। Exit Poll देखने का सबसे आसान तरीका अपनाएं-
-
गूगल पर जाएं।
-
www.raftaar.in सर्च करें।
-
चुनाव से संबंधित और अन्य खबरों की दुनिया से रुबरु हो जाएं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in
रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp
Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram




