back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Amanatullah Khan को खोजने राजस्थान, UP पहुंची Delhi Police, नेता बोले- ‘मैं कहीं भागा नहीं, यहीं हूं…’

दिल्ली पुलिस के सूत्रों का कहना है कि ओखला के विधायक अमानतुल्लाह खान लगातार फरार हैं। वहींअमानतुल्लाह ने इसे खारिज किया है और दिल्ली पुलिस कमिश्नर को चिट्ठी लिखी है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी के नेता और ओखला विधानसभा से विधायक अमानतुल्लाह खान ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर बताया कि वे कहीं भागे नहीं हैं। उन्होंने साफ किया कि वे इस वक्त अपने विधानसभा क्षेत्र ओखला में ही मौजूद हैं।

दिल्ली पुलिस लगातार कर रही छापेमारी

दिल्ली पुलिस ने अमानतुल्लाह खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच की टीम ने दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई ठिकानों पर रेड डाली है। अमानतुल्लाह खान ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ अधिकारी उन्हें झूठे मामले में फंसा रहे हैं। उनका कहना है कि जिस व्यक्ति को पुलिस गिरफ्तार करने आई थी, उसे पहले ही जमानत मिल चुकी थी, लेकिन पुलिस ने अपनी गलती छिपाने के लिए उन्हें फंसाने की कोशिश की। हाल ही में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में अमानतुल्लाह खान ने जीत दर्ज कर ओखला सीट से लगातार तीसरी बार विधायक बनने का रिकॉर्ड बनाया है।

आरोपी को भगाने का आरोप

दिल्ली पुलिस का दावा है कि अमानतुल्लाह खान ने हत्या की कोशिश से जुड़े एक आरोपी को भागने में मदद की। बताया जा रहा है कि जब क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी शाबाज खान को गिरफ्तार करने जामिया नगर पहुंची, तब वहां पुलिस पर हमला हुआ और आरोपी फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि इस हमले के दौरान अमानतुल्लाह खान खुद भी मौके पर मौजूद थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अमानतुल्लाह खान की आखिरी मोबाइल लोकेशन दिल्ली के जैतपुर इलाके में मीठापुर चौक पर मिली थी। उसके बाद उनका फोन स्विच ऑफ हो गया। सूत्रों का कहना है कि पुलिस इस मामले में अमानतुल्लाह खान के खिलाफ मकोका (MCOCA) लगाने पर विचार कर रही है। इसके अलावा, पुलिस उनके करीबी लोगों के मोबाइल सर्विलांस पर रख रही है और उन्हें तड़ीपार करने की संभावना पर भी कानूनी राय ले रही है।

क्या कहती है आम आदमी पार्टी?

AAP नेताओं ने आरोप लगाया है कि अमानतुल्लाह खान के खिलाफ यह कार्रवाई राजनीतिक साजिश के तहत की जा रही है। फिलहाल, पुलिस की जांच जारी है और अब देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या मोड़ आता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

मार्च 2027 से दिल्ली से कटरा जाने में लगेंगे सिर्फ 6 घंटे, दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे को लेकर आया अपडेट

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । अगले साल मार्च 2027 से दिल्ली से माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए केवल 6 घंटे का...
spot_img

Latest Stories