back to top
33.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वायरल हो रहे सामूहिक दुष्कर्म के वीडियो पर एबीवीपी ने की दोषियों को सजा दिलाने की मांग

नई दिल्ली,27 मई (हि. स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दोषियों की जल्द से जल्द पहचान करने तथा त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है। एबीवीपी की राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी ने कहा कि मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक दोषियों की पहचान नहीं हो पाई है। एबीवीपी सरकार से मांग करती है कि दोषियों की जल्द से जल्द पहचान की जाए और इस कृत्य के लिये कठोर से कठोर सजा दी जाए। आम जनमानस से भी अनुरोध है कि जिस किसी को भी इस घटना से सम्बंधित जानकारी प्राप्त हो वह असम पुलिस को उपलब्ध करवाये जिससे दोषियों पर कार्रवाई हो सके । सोशल मीडिया पर एक लड़की के सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लडक़ी के साथ कुछ लोग बुरी तरह इस जघन्य अपराध को अंजाम दे रहे हैं। इस घटना की पूरी जानकारी अभी भी सरकार और पुलिस के पास उपलब्ध नहीं है। उल्लेखनीय है कि नॉर्थ-ईस्ट की एक महिला के यौन शोषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को राजस्थान के जोधपुर का बताया जा रहा है, जहां नागालैंड की एक महिला ने हाल ही में आत्महत्या कर ली थी। हालांकि केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने इसका खंडन किया है और कहा है कि यह वीडियो जोधपुर वाली घटना से जुड़ा नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से लोगों को पहचान पर पुलिस की मदद करने की अपील की है। हिन्दुस्थान समाचार/ श्वेतांक

Advertisementspot_img

Also Read:

JNU में आधी रात को मचा बवाल: ABVP और लेफ्ट समर्थित छात्रों के बीच पथराव, कई छात्र हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली स्थित Jawaharlal Nehru University (JNU) में एक बार फिर छात्र संगठनों के बीच टकराव देखने को मिला।...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...